मुंबई। 29 जून 2024 का दिन भारतीय क्रिकेट के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जा चुका है। भारतीय टीम ने 17 साल के लंबे इंतजार को खत्म करते हुए T20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी अपने नाम की। फाइनल में साउथ अफ्रीका को 7 रनों से हराकर टीम इंडिया ने पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ा दी। डेढ़ सौ करोड़ देशवासियों का सिर गर्व से ऊँचा हो गया। हर कोई इस ऐतिहासिक मौके को धूमधाम से मना रहा है। सोशल मीडिया पर जश्न के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं।
इसी बीच, विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा ने एक दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया है, जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया है। इस पोस्ट में अनुष्का ने बताया कि उनकी लाडली बेटी वामिका को मैच जीतने के बाद किस बात की चिंता थी।
READ MORE: टी20 वर्ल्ड कप जीत: रोहित शर्मा के डांस और विराट कोहली के भांगड़ा ने लूटी महफिल, शानदार VIDEO VIRAL
वामिका को हुई किस बात की टेंशन?
जब इंडिया ने T20 वर्ल्ड कप जीता, तो पूरी टीम भावुक नजर आई। खिलाड़ियों की खुशी और भावुकता की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इन सभी खिलाड़ियों को टीवी पर इमोशनल होते देख अनुष्का और विराट की बेटी वामिका थोड़ी चिंतित हो गई। अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टा पोस्ट पर भारतीय क्रिकेट टीम की कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें खिलाड़ी जीत का जश्न मना रहे हैं और कुछ इमोशनल नजर आ रहे हैं।
इन फोटोज को शेयर करते हुए अनुष्का ने लिखा, “हमारी बेटी की सबसे बड़ी चिंता यह थी कि इन सभी खिलाड़ियों को टीवी पर रोते हुए देखने के बाद उन्हें गले लगाने के लिए कोई नहीं था। हां, मेरी प्यारी बेटी, उन्हें 1.5 अरब लोगों ने गले लगाया था। क्या विश्वसनीय जीत, क्या महान उपलब्धि चैंपियंस। बधाई हो।” अनुष्का का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसपर कमेंट कर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
विराट कोहली पर अनुष्का का प्यार
इसके अलावा, अनुष्का ने एक और पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने विराट कोहली पर अपना प्यार जताया है। अनुष्का ने विराट की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह कंधे पर भारत का झंडा और हाथ में T20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी लिए नजर आ रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए अनुष्का ने लिखा, “और, मुझे इस आदमी से प्यार है। विराट कोहली, आपको अपना घर बुलाने के लिए बहुत आभारी हूं। अब इसे मनाने के लिए मेरे लिए एक गिलास चमचमाता पानी लेकर आएं।”
यह पहली बार है जब अनुष्का शर्मा विराट कोहली को चीयर करने स्टेडियम में नहीं पहुंचीं, लेकिन बावजूद इसके वह हर-पल मैच पर अपनी नजरें बनाई हुई थीं।
यह भी पढ़ें:
- Casino I Avsaknad Av Svensk Licens 2024 Spela Med Bonus Utan Spelpau
- 1xbet 1хбет Скачать На Андроид Приложение 1xbet Android Apk Бесплатн
- Lista & Ranking Bland Flera Spelbolag I Sverige Okt 202
- Aviator Register In Kenya Join Plus Login Process
- Login E Registo No Site Estatal Bónus 100 Eur
- Aviator Promises Victory In $330m Copyright Case Against Spribe And Adjarabet Egr Inte