
दरभंगा। दरभंगा के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र में पूर्व मंत्री और विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी के पिता, जीतन सहनी की हत्या के मामले में नया एंगल सामने आया है। पुलिस की शुरुआती जांच में यह हत्या चोरी का विरोध करने के कारण मानी जा रही थी, लेकिन अब पुलिस ने चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जो घटना के वक्त सीसीटीवी फुटेज में जीतन सहनी के घर के अंदर जाते दिखे थे।
नए एंगल का खुलासा
पुलिस की जांच में पता चला है कि इन चारों में से दो लोग जीतन सहनी से सूद पर पैसा लिए थे और एक व्यक्ति की बाइक उनके पास बंधक थी। दो दिन पहले से ही ब्याज पर पैसे की लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। जीतन सहनी ने पैसे लौटाने की बात कहकर एक युवक की बाइक अपने पास रख ली थी। रविवार रात 10:30 से 11:00 बजे के बीच सीसीटीवी फुटेज में चार लोग उनके घर में प्रवेश करते और कुछ देर बाद बाहर निकलते देखे गए थे।
READ MORE: UP: शिक्षकों की डिजिटल अटेंडेंस व्यवस्था दो माह के लिए स्थगित, योगी सरकार बनाएगी समाधान समिति
हिरासत में लिए गए संदिग्ध
चारों संदिग्धों के मोबाइल डिटेल और जीतन सहनी के साथ उनके लेन-देन की हिस्ट्री की जांच की जा रही है। इनमें से दो लोगों ने जीतन सहनी से उधार लिया था, और एक ने अपनी बाइक को लोन की सिक्योरिटी के रूप में रखा था। दो दिन पहले, इन्हीं दो लोगों के साथ जीतन सहनी की बहस हुई थी और उन्हें सबक सिखाने की धमकी दी गई थी।
मुकेश सहनी का बयान
मंगलवार देर रात, मुकेश सहनी ने अपने पिता का अंतिम संस्कार किया। उन्होंने नम आंखों से अपने पिता को मुखाग्नि दी और सोशल मीडिया पर एक मार्मिक पोस्ट साझा किया। उन्होंने लिखा, “मेरे पिता जी की निर्मम हत्या कर दी गई है। पिताजी को इतनी बेहरमी से मारा गया कि मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता। यह घटना हमारे पूरे परिवार के लिए अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और असहनीय है। हमारी आत्मा रो रही है। निषाद समाज के लिए यह दिन ‘काला दिवस’ के रूप में जाना जाएगा, लेकिन यह हमें डरा नहीं सकता। हम बिहार सरकार से आग्रह करते हैं कि वह जल्द से जल्द इस घटना की जांच कर दोषियों को कड़ी सजा दिलाए।”
यह भी पढ़ें:
- Free Gambling games One to Shell out Real cash No Deposit
- Free Gambling games One to Shell out Real cash No Deposit
- Whales break da bank once again $1 put Pearl Luxury Online Condition because of the Novomatic الميار التعليمي
- Télécharger Put Android Apk Et Ios
- لماذا يجب أن تقوم بتحميل 1xBet اليوم؟
- Aviator Game ️ Play Online About Official Site Within India”