पूरे देश में राजधानी दिल्ली समेत उत्तर और पूर्वी भारत में प्रचंड गर्मी के प्रकोप से हाहाकार मचा है। हाल के 15-20 दिनों से पंजाब, उत्तर प्रदेश व हरियाणा समेत देश के ज्यादातर राज्यों में दिन का तापमान 44-47 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा है। प्रचंड गर्मी के हाल झेल रही दिल्ली में तो ये हालात है कि मंगलवार सुबह 8:30 बजे ही पारा 34.8 डिग्री पहुंच गया। यहां अधिकतम तापमान 44 डिग्री दर्ज किया गया। दिल्ली-एनसीआर में प्रचंड गर्मी को लेकर रेड अलर्ट जारी है। हाल फिलहालकम से कम 10 दिन तक लू के थपेड़ों से किसी प्रकार की बड़ी राहत की कोई उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग की माने तो 27-28 जून के आसपास मानसून पहुंचने के बाद ही राहत मिल सकती है। हालांकि, इस दौरान एक-दो दिन बारिश हो सकती है, पर इससे भीषण गर्मी से तात्कालिक राहत ही मिलेगी।
मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि यूपी व हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली के कुछ क्षेत्रों में भीषण लू की स्थिति बनी रहेगी। राजस्थान, एमपी, बिहार, झारखंड, उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश, विदर्भ व बंगाल के कुछ हिस्सों में भी ऐसे ही हालात रहेंगे। पंजाब, हरियाणा, बिहार व झारखंड में गर्मी का रेड अलर्ट जारी है।
अगले तीन से पांच दिन पूर्वोत्तर के राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पूर्वोत्तर के राज्यों, खासतौर पर असम, मेघालय, नगालैंड, अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर में आने वाले तीन से पांच दिन भारी बारिश की चेतावनी दी है। इन राज्यों में 20 सेंटीमीटर से भी अधिक वर्षा हो सकती है। असम में तो बीते कई दिनों से हो रही बारिश की वजह से ब्रह्मपुत्र और बराक के अलावा कई सहायक नदियों का जल स्तर बढ़ता जा रहा है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बताया है कि राज्य में बाढ़ से 309 गांवों के 1.05 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। राज्य के 14 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। आने वाले दिनों में भारी बारिश होने पर हालात और बिगड़ने की आशंका बढ़ गई है।
दिल्ली में बिजली की खपत ने रिकॉर्ड तोड़ा
भीषण गर्मी के बीच मंगलवार दोपहर राष्ट्रीय राजधानी में बिजली की अधिकतम खपत 8,647 मेगावाट तक पहुंच गई, जो शहर में अब तक का उच्चतम स्तर है। दिल्ली में 24 घंटे में 33 लोगों की मौत प्रचंड गर्मी ने दिल्ली में कोहराम मचा रखा है। गर्मी में 24 घंटे में 33 लोगों की मौत हुई है। यह आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। पुलिस के पास अभी पांच जिलों का डेटा नहीं है। ज्यादातर पुलिस उपायुक्त का कहना है कि यह फुटपाथ व रैन बसेरों में रहने वाले लोग थे। शुरुआती जांच में पुलिस इनकी मौत का कारण गर्मी ही मान रही है। हालांकि यह भी कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद तस्वीर और स्पष्ट हो जाएगी। उधर, दिल्ली के 38 अस्पतालों में हर रोज बेहोशी, उल्टी व चक्कर आने के 100 से ज्यादा मरीज पहुंच रहे हैं।
देश में उरई सबसे गर्म, पारा 46.4 पर
दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में मंगलवार को कम से कम 10 जगहों पर तापमान 45 डिग्री या उससे अधिक दर्ज किया गया। देशभर में उत्तर प्रदेश के उरई में सबसे अधिक 46.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। दिल्ली में अधिकतम तापमान 44 डिग्री रहा।
पश्चिमी विक्षोभ से मौसम में बदलाव
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की वैज्ञानिक सोमा सेन ने बताया कि उत्तर भारत में भीषण गर्मी के बीच दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और उत्तर पश्चिमी यूपी में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में थोड़ा बदलाव आ सकता है। इसके साथ ही, तेज आंधी के साथ पंजाब में भारी बारिश की संभावना है, जबकि शेष राज्यों में हल्की वर्षा का दौर भी हो सकता है। इस बदलते मौसम से राहत मिल सकती है, पर वापसी लू और भीषण गर्मी का संघर्ष फिर से शुरू हो जाएगा।
पहाड़ों में भी बदलता मौसम
अब तक का रिकॉर्ड ब्रेक करते हुए, जम्मू-कश्मीर के कठुआ में 49.6 डिग्री सेल्सियस का अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। इस समय, पहाड़ों में भी भीषण गर्मी की चपेट महसूस हो रही है। देहरादून में भी 122 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 43.1 डिग्री तक पारा पहुंचा, जो इतिहास का एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। अन्य हिमाचल प्रदेश के जिलों में भी लू की चपेट बरकरार है, जहां स्थानीय तापमान 40 डिग्री से ऊपर पहुंच रहा है। ऊना में सर्वाधिक 43 डिग्री रहा है, जिससे लोगों को गर्मी की तीव्रता से निपटना पड़ रहा है।
यह भी पढ़ें:
- इमरजेंसी के बाद कंगना की अगली बड़ी फिल्म! ‘भारत भाग्य विधाता’ में दिखेंगी गुमनाम नायकों की दिल छू लेने वाली कहानी
- महिला सुरक्षा पर बड़ा कदम! पश्चिम बंगाल की ममता सरकार लाएगी सख्त दुष्कर्म विरोधी विधेयक
- कन्नौज कांड में बड़ा खुलासा: नीलू यादव पर 25 हजार रुपये का इनाम; पीड़िता की बुआ के खाते में ट्रांसफर किए 4 लाख रुपये
- UP: खूनी भेड़ियों का आतंक—स्पेशल टास्क फोर्स, ड्रोन और ट्रैप कैमरे भी नाकाम; जानिए हमलों की असली वजह
- विस्तारा पर ‘धार्मिक भोजन’ का विवाद: जानिए सोशल मीडिया पर क्यों मचा बवाल
- गुजरात में बाढ़ का कहर: 19 की मौत, सेना तैनात; मौसम विभाग ने जारी किया 14 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट