दुनिया के अमीरों की सूची में बदलाव: अंबानी और अडानी टॉप-10 से बाहर, बर्नार्ड अरनॉल्ट (Bernard Arnault)फिर बने नंबर वन

News Desk
@tv9bharatvarsh
टॉप-10

नई दिल्ली। दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में एक बार फिर से बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। अमेरिका की प्रमुख ई-कॉमर्स कंपनी अमेज़न के संस्थापक जेफ बेजोस की स्थिति में एक ही दिन में बड़ी गिरावट आई और वे पहले स्थान से तीसरे स्थान पर खिसक गए। फ्रांस के बर्नार्ड अरनॉल्ट ने एक बार फिर से नंबर वन की पोजिशन हासिल कर ली है।

ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के अनुसार, गुरुवार को बेजोस की संपत्ति में 2.66 अरब डॉलर की गिरावट आई, जिससे वे सीधे तीसरे स्थान पर पहुंच गए। उनकी कुल संपत्ति अब 202 अरब डॉलर रह गई है। दूसरी ओर, अरनॉल्ट की संपत्ति 3.16 अरब डॉलर की वृद्धि के साथ 206 अरब डॉलर पर पहुंच गई। एलन मस्क की संपत्ति में भी गुरुवार को 1.86 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई और वे 204 अरब डॉलर के साथ दूसरे स्थान पर आ गए। वहीं, मुकेश अंबानी और गौतम अडानी अमीरों की टॉप 10 सूची से बाहर हो गए हैं।

Read More:IMDb की पिछले दशक की शीर्ष 100 सबसे ज्यादा देखे जाने वाली भारतीय स्टार्स की सूची में दीपिका पादुकोण शीर्ष पर

गुरुवार को दुनिया के टॉप 10 अरबपतियों में से सात की संपत्ति में गिरावट दर्ज की गई। लैरी एलिसन की संपत्ति में सबसे ज्यादा 5.74 अरब डॉलर की गिरावट आई। केवल अरनॉल्ट, मस्क और वॉरेन बफे की संपत्ति में तेजी देखी गई। दुनिया के अमीरों की सूची में मेटा के सीईओ मार्क जकरबर्ग (166 अरब डॉलर) चौथे स्थान पर, लैरी पेज (153 अरब डॉलर) पांचवें, बिल गेट्स (151 अरब डॉलर) छठे, सर्गेई ब्रिन (145 अरब डॉलर) सातवें, स्टीव बालमर (144 अरब डॉलर) आठवें, वॉरेन बफे (135 अरब डॉलर) नौवें और लैरी एलिसन (132 अरब डॉलर) दसवें स्थान पर हैं। इस सूची में 11वें स्थान पर मौजूद माइकल डेल की संपत्ति में गुरुवार को 5.74 अरब डॉलर की गिरावट आई।

अंबानी और अडानी की स्थिति

टॉप-10
फोटो:@ aajtak

इस बीच, भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी और गौतम अडानी की संपत्ति में भी गुरुवार को गिरावट दर्ज की गई। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की संपत्ति में 1.10 अरब डॉलर की गिरावट आई, जिससे वे 109 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के अमीरों की सूची में 12वें स्थान पर पहुंच गए। इस साल उनकी कुल संपत्ति में 12.7 अरब डॉलर की वृद्धि हुई है। गौतम अडानी की संपत्ति 106 अरब डॉलर के साथ इस सूची में 13वें स्थान पर है। गुरुवार को उनकी संपत्ति में 40.9 करोड़ डॉलर की गिरावट आई, हालांकि इस साल उनकी कुल संपत्ति में 21.3 अरब डॉलर की वृद्धि हुई है।

Share This Article
Follow:
Welcome to The News Break! हम दुनिया भर से नवीनतम सुर्खियों, ब्रेकिंग न्यूज और गहन विश्लेषण के लिए आपके जाने-माने स्रोत हैं। हमारा मिशन आपको सबसे महत्वपूर्ण कहानियों से अवगत, संलग्न और जुड़े रखना है।
Leave a comment