बाबा बर्फानी के पहले दर्शन: अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था पहुंचा गुफा, Video viral

News Desk
बाबा बर्फानी के पहले दर्शन: अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था पहुंचा गुफा

जम्मू। भोलेनाथ के भक्तों का पहला जत्था अमरनाथ गुफा पहुंच चुका है और उन्हें भगवान शिव के पावन दर्शन प्राप्त हो चुके हैं। इस साल की बाबा बर्फानी की पहली तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनमें भक्तों को भगवान भोलेनाथ के दर्शन करते हुए देखा जा सकता है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु अमरनाथ गुफा की ओर बढ़ रहे हैं और अपनी आस्था का परिचय दे रहे हैं।

अमरनाथ यात्रा का शुभारंभ

पवित्र अमरनाथ यात्रा के लिए पहला जत्था शुक्रवार, 28 जून को सुबह रवाना किया गया। जम्मू के बेस कैंप से यात्रियों का यह पहला जत्था भगवती नगर स्थित यात्री निवास से तड़के 4 बजे पहलगाम और बालटाल के लिए रवाना हुआ। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने झंडा दिखाकर तीर्थयात्रियों के इस जत्थे को रवाना किया। रवाना करने से पहले उपराज्यपाल ने मंदिर में पूजा-अर्चना भी की थी।

बारिश बन सकती है परेशानी

मौसम विभाग ने 28 जून से 10 जुलाई तक बारिश की संभावना जताई है, जिससे यात्रा के पहले सप्ताह में बारिश के बीच चलने की संभावना है। बाबा बर्फानी की गुफा तक पहुंचने के लिए दो मार्ग हैं, जो 14,500 फुट की ऊंचाई पर स्थित हैं। तीर्थयात्रियों की सेवा के लिए पूरे रास्ते में 135 से अधिक लंगर लगाए गए हैं।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

आतंकी हमले के खतरे को ध्यान में रखते हुए इस बार यात्रा पर 2 लाख से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। हर रोज 15,000 यात्रियों को बाबा बर्फानी के दर्शन करने की अनुमति दी गई है। यह यात्रा श्रावण पूर्णिमा यानी राखी पूर्णिमा तक चलेगी। महादेव के दरबार को भव्य रूप से सजाया गया है और यात्रियों की हर सुविधा का ख्याल रखा गया है। यात्रियों के खाने-पीने से लेकर सभी आवश्यकताओं की पूरी तैयारी की गई है। बेस कैंप पर यात्रियों के लिए बिस्तर और सुरक्षा की भी पुख्ता व्यवस्था की गई है।

यह भी पढ़ें:

Share This Article
Follow:
Welcome to The News Break! हम दुनिया भर से नवीनतम सुर्खियों, ब्रेकिंग न्यूज और गहन विश्लेषण के लिए आपके जाने-माने स्रोत हैं। हमारा मिशन आपको सबसे महत्वपूर्ण कहानियों से अवगत, संलग्न और जुड़े रखना है।
Leave a comment