
मुंबई। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की भव्य शादी को सालों तक याद रखा जाएगा। इस वेडिंग में अंबानी फैमिली का हर सदस्य एक अलग ही अंदाज में नजर आया। अनंत और राधिका की शादी के फंक्शन 14 जुलाई तक जारी रहेंगे। इस शाही शादी से जुड़ी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इनमें से एक इमोशनल वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें राधिका मर्चेंट को उनके पिता वीरेन मर्चेंट के गले लगकर रोते हुए देखा जा सकता है।
पिता के गले लग रो पड़ीं राधिका मर्चेंट
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी 12 जुलाई को संपन्न हुई। इस इमोशनल वीडियो में राधिका को अपने पिता के गले लगकर रोते हुए देखा गया। वीरेन मर्चेंट, अपनी बेटी का हाथ अनंत को सौंपते समय इमोशनल हो गए और बाद में राधिका को शांत करते हुए दिखाई दिए। इस वीडियो में पिता और बेटी की प्यारी बॉन्डिंग दिल को छू लेती है।
अनंत-राधिका की शादी का इमोशनल वीडियो
शादी के लिए राधिका ने अबू जानी संदीप खोसला द्वारा डिजाइन की गई ड्रेस पहनी थी, जिसे सेलिब्रिटी फैशन स्टाइलिस्ट रिया कपूर ने स्टाइल किया। वहीं, अनंत की राजसी शादी की ड्रेस को सेलिब्रिटी फैशन स्टाइलिस्ट शालीना नैथानी ने स्टाइल किया। इस वायरल वीडियो में राधिका और अनंत अपने मंडप में खड़े होकर एक-दूसरे को खुशी से गले लगाते दिखाई दे रहे हैं। कपल का यह क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
अनंत-राधिका की शाही शादी
12 जुलाई का वह यादगार दिन, जब अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट जीवन के बंधन में बंधे। जियो वर्ल्ड सेंटर में यह शाही शादी संपन्न हुई। पिछले साल 29 दिसंबर को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई राजस्थान में हुई थी।
यह भी पढ़ें:
- Mostbet Türkiye Güncel Giriş Adresi
- Baixar O Software Mostbet Para Android Os Apk E Ios Grátis
- Bonus Free Spin Casino Non Aams Con Bonus Giri Gratis
- Baixar O Software Mostbet Para Android Os Apk E Ios Grátis
- ImmunoCAP Tests: Die Zukunft der Allergieentdeckung
- Casino I Avsaknad Av Svensk Licens: Kvalitativa Casinon I Swe 2025