नई दिल्ली। टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को 7 रनों से हराकर खिताबी जीत हासिल की। इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने एक ऐसा जश्न मनाया, जो हमेशा के लिए यादगार बन गया। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने 11 साल के लंबे इंतजार के बाद आईसीसी ट्रॉफी जीती है। इससे पहले भारत ने 2013 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी।
रोहित शर्मा का भावुक पल
मैच के बाद रोहित शर्मा काफी भावुक नजर आए। उन्होंने बारबाडोस की पिच को निहारा और फिर वहां की मिट्टी खाकर अपनी खुशी और जुनून को जाहिर किया। आईसीसी ने इस दिल छू लेने वाले पल का वीडियो शेयर किया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को अब तक डेढ़ लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। रोहित ने इस खास मौके पर बारबाडोस के मैदान पर तिरंगा भी गाड़ा, जो एक और यादगार क्षण बन गया।
READ MORE: वर्ल्ड कप जीत की खुशी में वामिका को हुई टेंशन, अनुष्का शर्मा ने दिल छूने वाला पोस्ट कर बताई वजह
रोहित और विराट का संन्यास
भारत की इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया। रोहित ने अपने संन्यास के बारे में कहा, “यह मेरा आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच था। इस फॉर्मेट को अलविदा कहने का इससे अच्छा पल नहीं हो सकता। मैंने अपने करियर की शुरुआत भी इसी फॉर्मेट से की थी और मैं यही चाहता था कि इसे जीत के साथ समाप्त करूं। इसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। मेरे लिए यह काफी भावुक पल है।”
ऐतिहासिक जीत का जश्न
भारत की इस जीत ने न सिर्फ टीम इंडिया के खिलाड़ियों को, बल्कि पूरे देश को गर्व से भर दिया है। फैंस और क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह एक ऐसा पल है जिसे वे हमेशा संजोकर रखेंगे। इस जीत ने साबित कर दिया कि अगर किसी चीज को शिद्दत से चाहो तो पूरी कायनात उसे हासिल करने में मदद करती है।
यह भी पढ़ें:
- Casino I Avsaknad Av Svensk Licens 2024 Spela Med Bonus Utan Spelpau
- 1xbet 1хбет Скачать На Андроид Приложение 1xbet Android Apk Бесплатн
- Lista & Ranking Bland Flera Spelbolag I Sverige Okt 202
- Aviator Register In Kenya Join Plus Login Process
- Login E Registo No Site Estatal Bónus 100 Eur
- Aviator Promises Victory In $330m Copyright Case Against Spribe And Adjarabet Egr Inte