कश्मीर। हाल ही में जम्मू-कश्मीर के कठुआ में आतंकियों द्वारा सेना के वाहन पर घात लगाकर हमला किया गया, जिसमें 5 जवान शहीद हो गए और 5 घायल हुए हैं। अब इस हमले का वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि आतंकियों ने वाहन के टायरों को अपनी गोलियों से पंचर कर दिया था। कठुआ के सुदूर माचेडी इलाके में हुए इस हमले में भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों द्वारा घात लगाए गए सेना के वाहन के विजुअल्स भी सामने आए हैं।
क्या है पूरा मामला?
22 गढ़वाल राइफल्स के जवान नियमित पेट्रोलिंग पर थे। दोपहर लगभग 2 बजे के करीब जेंडा नाला के पास बदनोटा में सेना के दो वाहनों पर अज्ञात आतंकियों ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी और ग्रेनेड भी फेंके। इसके बाद किंडली पोस्ट पर आतंकवादियों और सेना/एसओजी के बीच मुठभेड़ हुई, लेकिन आतंकी गिरोह मौके से भागने में सफल रहा। इस हमले में छह सैन्यकर्मी घायल हुए और चार की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को सूबेदार जिला अस्पताल बिलावर में भर्ती कराया गया, जहां नायक विनोद कुमार की भी मृत्यु हो गई।
हादसे में जान गंवाने वाले सैनिक
- जेसीओ (नायब सूबेदार): अनंत सिंह
- हेड कांस्टेबल: कमल सिंह
- राइफलमैन: अनुज सिंह
- राइफलमैन: असरश सिंह
- नायक: विनोद कुमार
READ MORE: कठुआ आतंकी हमला: पहाड़ी क्षेत्र में सैन्य वाहन पर हमला, चार जवान शहीद, छह घायल, मुठभेड़ जारी
हादसे में घायल सैनिक
- हेड कांस्टेबल: अरविंद सिंह
- हेड कांस्टेबल: सुजान राम
- नायक: सागर सिंह
- हेड कांस्टेबल: गगनदीप सिंह
- राइफलमैन: कार्तिक
यह भी पढ़ें
- इमरजेंसी के बाद कंगना की अगली बड़ी फिल्म! ‘भारत भाग्य विधाता’ में दिखेंगी गुमनाम नायकों की दिल छू लेने वाली कहानी
- महिला सुरक्षा पर बड़ा कदम! पश्चिम बंगाल की ममता सरकार लाएगी सख्त दुष्कर्म विरोधी विधेयक
- कन्नौज कांड में बड़ा खुलासा: नीलू यादव पर 25 हजार रुपये का इनाम; पीड़िता की बुआ के खाते में ट्रांसफर किए 4 लाख रुपये
- UP: खूनी भेड़ियों का आतंक—स्पेशल टास्क फोर्स, ड्रोन और ट्रैप कैमरे भी नाकाम; जानिए हमलों की असली वजह
- विस्तारा पर ‘धार्मिक भोजन’ का विवाद: जानिए सोशल मीडिया पर क्यों मचा बवाल
- गुजरात में बाढ़ का कहर: 19 की मौत, सेना तैनात; मौसम विभाग ने जारी किया 14 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट