सोनाक्षी की शादी पर लव सिन्हा का ट्वीट: बोले ‘…गलत समझा गया’

News Desk
सोनाक्षी की शादी पर लव सिन्हा का ट्वीट: बोले '...गलत समझा गया'

मुंबई। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी हाल ही में संपन्न हुई है और दोनों शादीशुदा जिंदगी में बेहद खुश हैं। उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा भी बेटी और दामाद की खुशियों से बेहद खुश हैं। लेकिन, शादी के बाद से ही खबरें आ रही थीं कि सोनाक्षी के दोनों भाई इस शादी से खुश नहीं थे और शादी में शामिल भी नहीं हुए। लव सिन्हा ने खुद यह स्वीकार किया कि वे शादी में शामिल नहीं हुए थे।

विवादित ट्वीट और सफाई

lva sanaha 9ff1b1788951f038d6479ceb323d26f3

शादी के बाद, लव सिन्हा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (एक्स) पर एक ट्वीट किया था, जो सोनाक्षी के ससुर के लिए था। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा था, “लोग उसके फैमिली बिजनेस पर कई मनघड़ंत कहानियां बना रहे हैं, लेकिन किसी का भी ध्यान उस ग्रे एरिया पर गया ही नहीं, जिसमें दूल्हे के पिता की एक राजनेता से नजदीकियां हैं। जिन पर चल रही ईडी की जांच ‘वॉशिंग मशीन’ में कहीं धुल चुकी है। ना ही किसी को दूल्हे के पिता की दुबई में रहने की भनक थी।”

READ MORE: नीता अंबानी की ममता ने चुराया सबका दिल: सामूहिक विवाह में नवविवाहितों को दिया आशीर्वाद

lva 2 6684ed6977f38

हालांकि, लव ने सीधे तौर पर जहीर के पिता का नाम नहीं लिया था, लेकिन यूजर्स ने इसे उनसे जोड़ दिया। इसके बाद जब इस ट्वीट पर हंगामा मचा, तो लव सिन्हा ने इसे तुरंत डिलीट कर दिया और फिर सफाई पेश की। उन्होंने कहा, “मेरे हवाले से जिस बात को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है, वह मेरा बयान नहीं है, बल्कि एक वरिष्ठ पत्रकार ने एक लेख में लिखा था। मामला अब खत्म हो चुका है और मैं इस पर आगे कोई टिप्पणी नहीं करूंगा।”

शत्रुघ्न सिन्हा की प्रतिक्रिया

शादी के बाद, अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा तबीयत खराब होने के चलते अस्पताल में भर्ती होने की खबर आई थी। हालांकि, अब उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। घर आते ही उन्होंने भी एक्स पर पोस्ट साझा कर प्रशंसकों का शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने कहा कि वे बहुत खुश हैं कि उनकी बेटी की शादी हो गई और सब कुछ अच्छे से हो गया।

यह भी पढ़ें:

Share This Article
Follow:
Welcome to The News Break! हम दुनिया भर से नवीनतम सुर्खियों, ब्रेकिंग न्यूज और गहन विश्लेषण के लिए आपके जाने-माने स्रोत हैं। हमारा मिशन आपको सबसे महत्वपूर्ण कहानियों से अवगत, संलग्न और जुड़े रखना है।
Leave a comment