
मुंबई। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की धूम अभी तक जारी है। पोस्ट वेडिंग इवेंट्स में बॉलीवुड सितारों का आना-जाना लगा हुआ है। सोशल मीडिया पर राधिका और अनंत की शादी की चर्चा हर तरफ है। इसी बीच, एक नया वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें हार्दिक पांड्या और रणवीर सिंह मस्ती करते नजर आ रहे हैं। दोनों सुपर एनरजेटिक फॉर्म में दिख रहे हैं और उनका जोशीला डांस सभी को मंत्रमुग्ध कर रहा है।
READ MORE: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी: वीडियो में देखें पृथ्वी की क्यूटनेस!
यह वीडियो अनंत अंबानी की हल्दी सेरेमनी का है। हल्दी सेरेमनी में राहुल वैद्य को परफॉर्म करने के लिए बुलाया गया था। ‘चौगाड़ा तारा’ गाने की धुन पर हार्दिक पांड्या और रणवीर सिंह ने झट से डांस करने का फैसला किया। हार्दिक ने तुरंत अपना जूता उतारा और डांस फ्लोर पर पहुंच गए। रणवीर सिंह भी उनके साथ जुड़ गए और दोनों ने मिलकर गुजराती गरबा किया। हल्दी से लिपटे इन दोनों सितारों का उछल-कूद और डांस देखकर सभी मंत्रमुग्ध हो गए। सिंगर राहुल वैद्य और गुरदीप मेहंदी भी इनके साथ झूमने लगे।
इसके अलावा, एक और वीडियो सामने आया है जिसमें हार्दिक पांड्या और रणवीर सिंह ‘आजा सोनिए’ गाने पर मंच पर चढ़कर ड्रम बजाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने वहां रखे फूलों को लोगों पर फेंका। इन वीडियो को देखकर लोग अजब-गजब रिएक्शन दे रहे हैं। एक शख्स ने कमेंट किया, ‘इतना उत्साहित तो अंबानी फैमिली नहीं है।’ एक और ने लिखा, ‘हार्दिक ऑन फायर।’ वहीं, कुछ लोगों ने इसे ‘बंदरों जैसा डांस’ कहकर ट्रोल किया और कुछ ने कहा कि ये दोनों नशे में हैं।
यह भी पढ़ें:
- Join the best adult sex dating sites and get prepared to have fun
- Take the initial step towards your ideal threesome: connect to females seeking couples
- Какие бонусы у Пинко казино предлагает приложение?
- Какие бонусы у Пинко казино предлагает приложение?
- Marathonbet, Онлайн Ставки на Спорт, Тотализатор пиппардом Самыми Высокими Коэффициентами
- Flirtymilfs Review UPDATED 2023 |