
नई दिल्ली। नीट प्रश्न पत्र लीक मामले में CBI की जांच का फोकस झारखंड के हजारीबाग जिले के ओएसिस स्कूल पर बना हुआ है। अब इस जांच में एक कोचिंग संस्थान का शिक्षक भी शामिल हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह शिक्षक ओएसिस स्कूल के प्राचार्य का बेहद करीबी है और नीट परीक्षा के दौरान दोनों के बीच कई बार फोन पर बातचीत हुई थी। हजारीबाग से गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों से हुई पूछताछ में ये तथ्य सामने आए हैं।
पेपर लीक का पर्दाफाश
नीट पेपर लीक मामले के खुलासे से कुछ दिन पहले प्राचार्य और शिक्षक के बीच पैसों का लेन-देन हुआ था। आरोपी शिक्षक ने कुछ कैंडिडेट्स भी उपलब्ध कराए थे। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। CBI की टीम की जांच का केंद्र अभी भी ओएसिस स्कूल ही है। यहां से पहले प्राचार्य और उपप्राचार्य को गिरफ्तार किया जा चुका है। अब दो और शिक्षकों को जांच के दायरे में लाया गया है। इनकी भी 5 मई को आयोजित हुई नीट परीक्षा में अहम भूमिका थी, हालांकि, ये अब तक पटना नहीं गए हैं।
READ MORE: UPPCS J परीक्षा में गड़बड़ी का बड़ा खुलासा: 50 कॉपियां बदली गईं, पांच अधिकारी दोषी
विदेश दौरे की जांच
CBI की टीम गिरफ्तार तीनों आरोपियों की कुंडली खंगाल रही है। मई में नीट परीक्षा के तुरंत बाद बाली की विदेश ट्रिप को लेकर भी छानबीन की जा रही है। इस विदेश दौरे में प्राचार्य सह एनटीए के कॉडिनेटर एहसानुल हक के साथ कौन-कौन गया था? इसकी पूरी जानकारी ली गई है। इस दौरान वे किन-किन लोगों के संपर्क में आए, क्या रिश्तेदारों के अकाउंट में अचानक पैसे आए, और क्या इस दौरान कोई बड़ी संपत्ति या वाहन खरीदे गए, इन सब बिंदुओं पर CBI की टीम जांच कर रही है।
ओएसिस स्कूल पर एक्शन
नीट प्रश्न पत्र लीक मामले में ओएसिस स्कूल का नाम आने के बाद पहले बिहार से EOU और फिर CBI की टीम ने हजारीबाग में दबिश दी थी। EOU की टीम ने ओएसिस स्कूल की भूमिका पर सवाल उठाया था, लेकिन कोई गिरफ्तारी नहीं की थी। जैसे ही CBI को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई, इस प्रकरण के परत दर परत खुलासे होने लगे। तीन दिनों की लंबी पूछताछ के बाद CBI ने ओएसिस स्कूल के प्राचार्य एहसानुल हक, उप प्राचार्य मो. इम्तियाज आलम और पत्रकार जमालुद्दीन को गिरफ्तार किया।
यह भी पढें:
- Free Gambling games One to Shell out Real cash No Deposit
- Free Gambling games One to Shell out Real cash No Deposit
- Whales break da bank once again $1 put Pearl Luxury Online Condition because of the Novomatic الميار التعليمي
- Télécharger Put Android Apk Et Ios
- لماذا يجب أن تقوم بتحميل 1xBet اليوم؟
- Aviator Game ️ Play Online About Official Site Within India”