
नई दिल्ली। भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी अपने नाम की थी। खराब मौसम की वजह से टीम इंडिया वेस्टइंडीज में फंस गई थी, लेकिन इसके बाद भारतीय खिलाड़ी विशेष फ्लाइट से सीधे दिल्ली पहुंचे। वहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इसके बाद टीम इंडिया मुंबई पहुंची, जहां भव्य विक्ट्री परेड का आयोजन किया गया और खिलाड़ियों का सम्मान किया गया।
वानखेड़े स्टेडियम में विक्ट्री परेड:
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारतीय खिलाड़ियों ने मैदान का एक चक्कर लगाया। इस दौरान स्टेडियम “इंडिया-इंडिया” के नारों से गूंज उठा। बीसीसीआई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें ‘मां तुझे सलाम’ गाना बज रहा था। विराट कोहली और हार्दिक पांड्या इस गाने पर सुर-ताल मिलाते हुए दिखाई दिए। स्टेडियम में मौजूद फैंस ने भी उनका साथ दिया। वीडियो में ट्रॉफी कुलदीप यादव के हाथों में है, जबकि रोहित शर्मा उनके कंधे पर हाथ रखे हुए हैं। कोहली ने तिरंगा अपने कंधे पर डाला हुआ है और सभी खिलाड़ी और फैंस ‘मां तुझे सलाम’ गाते हुए नजर आते हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वंदे मातरम 🇮🇳 pic.twitter.com/j5D4nMMdF9
— BCCI (@BCCI) July 4, 2024
READ MORE: जसप्रीत बुमराह ने संन्यास को लेकर किया बड़ा खुलासा, बताया भविष्य का प्लान
CHAMPIONS!!!!! 💙💙💙💙 pic.twitter.com/OeDlsaxucG
— Vinesh Prabhu (@vlp1994) July 4, 2024
भारतीय टीम की ऐतिहासिक जीत:
भारतीय टीम ने 17 सालों के लंबे इंतजार के बाद टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीती है। इससे पहले भारत ने 2007 में यह खिताब जीता था। 11 साल बाद भारत ने कोई आईसीसी ट्रॉफी जीती है। फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 176 रन बनाए। जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 169 रन ही बना सकी। फाइनल में विराट कोहली ने शानदार 76 रनों की पारी खेली, जिससे टीम इंडिया एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच सकी। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला।
यह भी पढ़ें:
- Pin Up Casino Пин Ап Официальный Сайт Онлайн Казино Pin Up, Игровые Автоматы, Регистрация
- 1xbet Application 1xbet Mobile ᐉ Download The 1xbet Apk Android & Iphone ᐉ Mobil 1xbet Com
- رابط تنزيل سكربت التفاحة “برنامج 1xbet” مجانا لتعويض الخسارة 2023 مُلهِمون
- Free Gambling games One to Shell out Real cash No Deposit
- Free Gambling games One to Shell out Real cash No Deposit
- Mostbet Türkiye: En İyi Casino Ve Spor Bahisleri Platformu