
उन्नाव। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में बुधवार सुबह लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ। डबल डेकर बस की टक्कर एक दूध के टैंकर से हो गई, जिससे बस पलट गई और 18 यात्रियों की मौत हो गई। हादसे में 19 से अधिक यात्री घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटनास्थल पर मौके पर पहुंच कर पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी।
घटना का विवरण
डबल डेकर बस (UP95 T 4720) बिहार के शिवगढ़ से दिल्ली जा रही थी। जैसे ही बस लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बेहटा मुजावर थाना इलाके में पहुंची, वह दूध के टैंकर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के परखच्चे उड़ गए और घटनास्थल पर लाशों का अंबार लग गया। मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में एक बच्चे और महिलाओं समेत 18 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 20 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
#WATCH उत्तर प्रदेश: बिहार से दिल्ली जा रही एक डबल डेकर बस के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सुबह करीब 05:15 बजे दूध के टैंकर से टकरा जाने से 18 लोगों की मृत्यु हो गई, 19 लोग घायल हैं।
(वीडियो दुर्घटनास्थल से है।) pic.twitter.com/nMVHWFn1cv
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 10, 2024
प्रारंभिक जांच और प्रतिक्रिया
शुरूआती जांच में इस बात का पता चला है कि बस की गति अधिक थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्लीपर बस अनियंत्रित होकर टैंकर से टकराई। हादसा इतना भीषण था कि घटनास्थल पर मौजूद लोग सहम गए। उन्नाव के जिलाधिकारी गौरांग राठी ने बताया कि दिल्ली जा रही बस में करीब 57 यात्री सवार थे। सुबह 5:15 बजे बस की टक्कर टैंकर से होने से 18 लोगों की मौत हो गई और 19 अन्य घायल हो गए। करीब 20 लोग सुरक्षित हैं, जिन्हें दिल्ली भेजा जा रहा है।
प्रशासनिक कदम
उन्नाव एसपी सिद्धार्थ शंकर मीणा ने घायलों के बारें में जानकारी देते हुए बताया कि “सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में सुचारू रूप से चल रहा है। गंभीर रूप से घायल हुए 5 लोगों को और बेहतर उपचार के लिए लखनऊ रेफर किया गया है। मृतक और घायलों की पहचान की जा रही है, और हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिए गए हैं।”
महत्वपूर्ण जानकारी और संवेदनाएँ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दुर्घटना पर गहरा दुख जताया और शोक संवेदनाएँ व्यक्त कीं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी घटना का संज्ञान लिया और राहत कार्य तेजी से करने के निर्देश दिए।
प्रमुख मृतक
- दिलशाद पुत्र अशफाक, उम्र 22 वर्ष, मेरठ
- बीटू पुत्र राजेन्द्र, उम्र 9 वर्ष, शिवहर, बिहार
- रजनीश पुत्र रामविलास, सीवान, बिहार
- लालबाबू दास पुत्र रामसूरज दास, शिवहर, बिहार
- रामप्रवेश कुमार, शिवहर, बिहार
- भरत भूषण कुमार पुत्र लाल बहादुर दास, शिवहर, बिहार
- बाबू दास पुत्र रामसूरज दास, शिवहर, बिहार
- मो. सद्दाम पुत्र मो. बशीर, शिवहर, बिहार
- नगमा पुत्री मो. शहजाद, भजनपुरा, दिल्ली
- शबाना पत्नी मो. शहजाद, भजनपुरा, दिल्ली
- चांदनी पत्नी मो. शमशाद, शिवोली, मुलहारी
- मो. शफीक पुत्र अब्दुल बसीर, शिवोली, मुलहारी
- मुन्नी खातून पत्नी अब्दुल बसीर, शिवोली, मुलहारी
- तौफीक आलम पुत्र अब्दुल बसीर, शिवोली, मुलहारी
यह भी पढ़ें:
- Mostbet Big Bass Bonanza
- Perde Arkası: Pinco Casino Etkinlik Planlaması
- “Sobre İyi Bahis Empieza Online Casino Platformu
- Pin Up Casino Пин Ап Официальный Сайт Онлайн Казино Pin Up, Игровые Автоматы, Регистрация
- 1xbet Application 1xbet Mobile ᐉ Download The 1xbet Apk Android & Iphone ᐉ Mobil 1xbet Com
- رابط تنزيل سكربت التفاحة “برنامج 1xbet” مجانا لتعويض الخسارة 2023 مُلهِمون