
नई दिल्ली। मानसून 2024: इस वक्त पूरे देश में मानसून का जोर है और अधिकतर क्षेत्रों में मध्यम से भारी बारिश हो रही है। यूपी, बिहार, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में स्थिति गंभीर बनी हुई है। पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की घटनाएं बढ़ रही हैं और मैदानी इलाकों में नदियों का जलस्तर बढ़ने से कई गांवों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। जहां बारिश ने कुछ समय के लिए राहत दी थी, अब वही बारिश आफत बनती जा रही है। इस हफ्ते भी मौसम की यही मार जारी रहने की संभावना है।
अगले पांच दिनों का मौसम
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, अगले पांच दिनों तक देश के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। उत्तराखंड, मध्य भारत, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, और राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
विशेष ध्यान देने योग्य स्थान:
- हरियाणा और विदर्भ: 10 जुलाई को भारी बारिश की संभावना।
- मध्य प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश: 13 जुलाई तक भारी बारिश के आसार।
- उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और पश्चिम उत्तर प्रदेश: 12 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना।
- पूर्वी राजस्थान: 10 और 11 जुलाई को भारी बारिश।
- छत्तीसगढ़: 11 और 13 जुलाई तक भारी बारिश।
READ MORE: IMD की चेतावनी: अगले 15 दिनों तक कहां-कहां होगी झमाझम बारिश? जानिए ताजा अपडेट
इन राज्यों का भी जानें हाल
IMD ने बताया है कि अगले पांच दिनों तक उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, झारखंड और ओडिशा में भी बारिश हो सकती है। झारखंड में 12 और 13 जुलाई, ओडिशा में 13 जुलाई, और बिहार में 13 जुलाई तक बहुत भारी बारिश हो सकती है।
पश्चिम और दक्षिण भारत का हाल
अगले पांच दिनों में कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, केरल, माहे, लक्षद्वीप, कर्नाटक, गुजरात क्षेत्र, तटीय आंध्र प्रदेश, यानम, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, और रायलसीमा में बारिश होने की संभावना है। विशेष रूप से कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और तटीय कर्नाटक में 13 जुलाई तक बहुत भारी बारिश का अनुमान है।
मुंबई के लिए राहत
भारी बारिश के कारण मुंबई सोमवार को ठहर सी गई थी। लेकिन मंगलवार को बारिश की तीव्रता में कमी आई। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटों में शहर और उपनगरों में रुक-रुक कर मध्यम से भारी बारिश हो सकती है और आसमान में बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
यह भी पढ़ें:
- Free Gambling games One to Shell out Real cash No Deposit
- Free Gambling games One to Shell out Real cash No Deposit
- Whales break da bank once again $1 put Pearl Luxury Online Condition because of the Novomatic الميار التعليمي
- Télécharger Put Android Apk Et Ios
- لماذا يجب أن تقوم بتحميل 1xBet اليوم؟
- Aviator Game ️ Play Online About Official Site Within India”