
मॉस्को। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में रूस की दो दिवसीय यात्रा की, जो यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद उनकी पहली रूस यात्रा थी। इस दौरान उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ महत्वपूर्ण बैठकें कीं। इस यात्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन के बीच की गहरी दोस्ती दिखाई दे रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पीएम मोदी ने बातचीत के दौरान पुतिन के कंधे को थपथपाया। इस पर पुतिन ने कुछ नहीं कहा और सिर्फ मुस्कुरा दिए।
यह वीडियो मॉस्को के एटमिक सेंटर का है, जहां दोनों नेताओं ने आपसी बातचीत की। इस मुलाकात में प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति पुतिन ने गर्मजोशी से एक-दूसरे को गले भी लगाया। मॉस्को के बाहर स्थित आधिकारिक आवास पर दोनों ने चाय के साथ अनौपचारिक चर्चा की। इस दौरान पुतिन ने पीएम मोदी को इलेक्ट्रिक कार में भी घुमाया।
यह पहली बार नहीं है जब पीएम मोदी ने इस तरह का व्यवहार दिखाया हो। 2019 में भी उन्होंने तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ इसी तरह का हावभाव प्रदर्शित किया था। उस समय भी पीएम मोदी ने मजाकिया अंदाज में ट्रंप का हाथ पकड़ा और फिर उनके हाथ में ताली मारी थी। ये सभी घटनाएँ पीएम मोदी की विश्व के नेताओं के साथ अच्छी बॉन्डिंग को दर्शाती हैं।
पीएम मोदी का रूस दौरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 से 9 जुलाई तक रूस की यात्रा पर थे, जहां उन्हें रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आमंत्रित किया था। रूस के उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव ने मॉस्को के एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का स्वागत किया। यहां से पीएम मोदी कार्लटन होटल गए, जहां भारतीय समुदाय के लोग उनसे मिलने आए थे। बाद में उन्होंने राष्ट्रपति भवन में व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की, जहां पुतिन ने गले मिलकर उनका स्वागत किया। रूस की यात्रा के बाद पीएम मोदी एकदिवसीय दौरे पर ऑस्ट्रिया भी गए।
यह भी पढ़ें:
- A couple of things to Know About Internet Dating – MeetKing Website
- Sweet Bienestar Ücretsiz Demo İle Oyun Deneyimi
- أهم النصائح قبل استخدام برومو كود 1xbet 2025
- Сравнение Программ Лояльности в Онлайн Казино: Что Предлагают Различные Платформы?
- FlirtyMature Assessment CHANGED 2023 |
- A Melhor Plataforma De Apostas E Casino Online