लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा के भीतर जारी सियासी हलचलों के बीच एक बड़ा ऑफर देकर हलचल मचा दी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अखिलेश ने लिखा, “मानसून ऑफर है- 100 लाओ और सरकार बनाओ।” इस बयान को लेकर राजनीतिक गलियारों में कयासों का बाजार गर्म है। माना जा रहा है कि अखिलेश यादव का यह बयान भाजपा के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से जोड़कर देखा जा रहा है।
मानसून ऑफ़र: सौ लाओ, सरकार बनाओ!
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) July 18, 2024
क्या केशव मौर्य को मिल सकता है अखिलेश का समर्थन?
राजनीतिक सूत्रों के अनुसार, अगर भाजपा में कोई नेता 100 विधायकों का समर्थन जुटा लेता है, तो सपा मुख्यमंत्री पद के लिए उसे समर्थन देने के लिए तैयार है। इस संदर्भ में, अखिलेश यादव के बयान को केशव प्रसाद मौर्य की हालिया दिल्ली यात्रा और उनके लखनऊ लौटने पर कसे गए तंज से जोड़कर देखा जा रहा है। अखिलेश ने कटाक्ष करते हुए कहा, “लौट के बुद्धू घर को आए।”
केशव मौर्य का जवाबी हमला
इस बीच, केशव प्रसाद मौर्य ने भी बुधवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने X पर अखिलेश यादव को ‘सपा बहादुर’ की संज्ञा देते हुए कहा, “यूपी और केंद्र दोनों ही जगह मजबूत सरकार है। 2017 की तरह 2027 में भी हम यूपी में सरकार बनाएंगे।” मौर्य ने सपा के पीडीए (प्रोग्रेसिव डेमोक्रेटिक अलायंस) को भी धोखा करार दिया।
अखिलेश यादव और केशव मौर्य के बीच जारी इस सियासी जंग ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में नई जान फूंक दी है। अब देखना यह है कि भाजपा और सपा के बीच इस खींचतान का अंत किस रूप में होता है।
यह भी पढ़ें:
- इमरजेंसी के बाद कंगना की अगली बड़ी फिल्म! ‘भारत भाग्य विधाता’ में दिखेंगी गुमनाम नायकों की दिल छू लेने वाली कहानी
- महिला सुरक्षा पर बड़ा कदम! पश्चिम बंगाल की ममता सरकार लाएगी सख्त दुष्कर्म विरोधी विधेयक
- कन्नौज कांड में बड़ा खुलासा: नीलू यादव पर 25 हजार रुपये का इनाम; पीड़िता की बुआ के खाते में ट्रांसफर किए 4 लाख रुपये
- UP: खूनी भेड़ियों का आतंक—स्पेशल टास्क फोर्स, ड्रोन और ट्रैप कैमरे भी नाकाम; जानिए हमलों की असली वजह
- विस्तारा पर ‘धार्मिक भोजन’ का विवाद: जानिए सोशल मीडिया पर क्यों मचा बवाल
- गुजरात में बाढ़ का कहर: 19 की मौत, सेना तैनात; मौसम विभाग ने जारी किया 14 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट