दुनिया की किसी भी सेना की पहचान उसकी वर्दी से होती है, चाहे वह भारत हो, अमेरिका हो या कोई अन्य देश। लेकिन पाकिस्तान की सेना ने अब अपनी पहचान बदल दी है। पाकिस्तानी सैनिकों को लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) पर पठानी सूट में देखा गया है। यह बदलाव एक सोची-समझी योजना का हिस्सा है। पाकिस्तान, संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के सामने विक्टिम कार्ड खेलने की तैयारी कर रहा है और अपने सैनिकों को सिविलियन दिखाने की कोशिश कर रहा है।
पाकिस्तानी सेना का षड़यंत्र
पाकिस्तानी सैनिक पठानी सूट में 4-5 के समूहों में एलओसी पर तैनात हैं। वे इलाके की रेकी कर रहे हैं, ताकि भारतीय सेना को चकमा दिया जा सके। अगर भारतीय सेना इन सैनिकों को मार गिराती है, तो पाकिस्तान यूएन को बता सकेगा कि भारतीय सेना ने सिविलियंस पर हमला किया है। इसके अलावा, वे अपने साथ मवेशियों को भी ला रहे हैं, ताकि सेना और सिविलियंस में अंतर करना और मुश्किल हो जाए।
भारतीय सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता
भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने इस चाल की जानकारी अपने सीनियर अधिकारियों को दे दी है। भारत लगभग 772 किमी लंबी एलओसी की सीमा पाकिस्तान के साथ साझा करता है, जिसमें कश्मीर में 343.9 किमी और जम्मू में 224 किमी शामिल हैं। इसके अलावा, 209 किमी की अंतरराष्ट्रीय सीमा अखनूर से लेकर लखनपुर बॉर्डर (पंजाब) तक है। यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान ने इस तरह के षड़यंत्र किए हैं। यह स्पष्ट हो गया है कि पाकिस्तान के पास अब कोई और विकल्प नहीं बचा है और वह यूएन के सामने विक्टिम कार्ड खेलने की योजना बना रहा है।
यह भी पढ़ें:
- इमरजेंसी के बाद कंगना की अगली बड़ी फिल्म! ‘भारत भाग्य विधाता’ में दिखेंगी गुमनाम नायकों की दिल छू लेने वाली कहानी
- महिला सुरक्षा पर बड़ा कदम! पश्चिम बंगाल की ममता सरकार लाएगी सख्त दुष्कर्म विरोधी विधेयक
- कन्नौज कांड में बड़ा खुलासा: नीलू यादव पर 25 हजार रुपये का इनाम; पीड़िता की बुआ के खाते में ट्रांसफर किए 4 लाख रुपये
- UP: खूनी भेड़ियों का आतंक—स्पेशल टास्क फोर्स, ड्रोन और ट्रैप कैमरे भी नाकाम; जानिए हमलों की असली वजह
- विस्तारा पर ‘धार्मिक भोजन’ का विवाद: जानिए सोशल मीडिया पर क्यों मचा बवाल
- गुजरात में बाढ़ का कहर: 19 की मौत, सेना तैनात; मौसम विभाग ने जारी किया 14 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट