मुंबई। हाल ही में शुरू हुआ विवादित रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। शो को ऑन एयर हुए एक हफ्ता ही हुआ है और इस दौरान फैंस को बिग बॉस के घर में कई ड्रामेटिक पल देखने को मिले हैं। कुछ कंटेस्टेंट्स आपस में भाईचारा दिखाते नजर आ रहे हैं, तो कुछ घर में खाने के लिए लड़ते दिख रहे हैं। इस हफ्ते शो का पहला मिड वीक एलिमिनेशन भी हुआ, जिसमें बॉक्सर नीरज गोयत (Neeraj Goyat) को घर से बाहर कर दिया गया।
नीरज के फैंस के साथ-साथ टीवी अभिनेता कुशाल टंडन (Kushal Tandon) को भी उनका इतनी जल्दी घर से बाहर हो जाना खटक गया। कुशाल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा करते हुए बिग बॉस पर अपनी नाराजगी जाहिर की। इस वीडियो में नीरज अपने साथी कंटेस्टेंट्स के सामने भावुक होकर कह रहे हैं, “बचपन से मैं लोगों के लिए लड़ा हूं, चाहे मैं जीतूं या हारूं। मैं अपने देश और अपने लोगों के लिए खेला हूं। यहां भी मैं अपने लोगों के लिए ही बैठा हूं। ये मेरा परिवार है और मुझे पता है कि मुझे इन लोगों के साथ लड़ना है।”
वीडियो के कैप्शन में कुशाल ने लिखा, ” इस शो में सिर्फ एक या दो लोग ही हैं, जो जीत की ट्रॉफी के असल हकदार है। एक रणवीर शौरी और दूसरा यह लड़का (नीरज गोयत)। वह सच में एक अच्छा लड़का है, लेकिन बिग बॉस की पॉलिटिक्स ऐसी ही है, उन्हें सिर्फ क्रिंग कंटेंट ही पसंद है। नीरज भाई, तुमने दिल जीत लिया।”
कुशाल ने बताया जीत का दावेदार
बिग बॉस ओटीटी 3 में इस बार 16 कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया है। इसमें यूट्यूबर्स, इन्फ्लुएंसर और स्टार्स शामिल हैं। बॉक्सर नीरज गोयत भी शो का हिस्सा थे, लेकिन वह कुछ ही दिनों में शो से बाहर हो गए। अब उनके बाहर आने के बाद कुशाल ने अपने इंस्टाग्राम पर नीरज का समर्थन करते हुए रणवीर और नीरज को इस सीजन की जीत का दावेदार बताया है।
कुशाल का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और फैंस भी उनकी भावनाओं का समर्थन कर रहे हैं। इससे पहले भी बिग बॉस के कई सीजन में कंटेस्टेंट्स के एलिमिनेशन को लेकर विवाद होते रहे हैं, लेकिन इस बार कुशाल के इस पोस्ट ने फैंस के बीच एक नई बहस छेड़ दी है।
यह भी पढ़ें:
- Casino I Avsaknad Av Svensk Licens 2024 Spela Med Bonus Utan Spelpau
- 1xbet 1хбет Скачать На Андроид Приложение 1xbet Android Apk Бесплатн
- Lista & Ranking Bland Flera Spelbolag I Sverige Okt 202
- Aviator Register In Kenya Join Plus Login Process
- Login E Registo No Site Estatal Bónus 100 Eur
- Aviator Promises Victory In $330m Copyright Case Against Spribe And Adjarabet Egr Inte