Instagram ad-break:- 2024 में टेस्ट कर रहा है Insta स्क्रोलिंग को रोकने का नया तरीका

रिया शाह
source:-wealth_influencers
Instagram लेकर आया है.नया ad-break feature
from instagram of cablgram

जब भी हम Instagram पर रील देखते हैं तो हमारी उंगलियाँ नॉनस्टॉप स्क्रोल करती हैं। इन्हें रोकना हमारे लिए थोड़ा मुश्किल हो जाता है। ऐसे में Instagram एक नया फीचर टेस्ट कर रहा है। इस फीचर को ऐड ब्रेक(Ad-break) कहते हैं। ऐसा माना जा रहा है कि जब कभी हम Instagram पर रील्स को देखेंगे तो कुछ समय बाद एक ऐड ब्रेक( ad-breaks )का ऑप्शन आ जाएगा। बिल्कुल उसी तरह से जैसा की यूट्यूब में हम देख सकते हैं। पहले भी इस तरह का फीचर X ( formely known as twitter )और Reddit जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस्तेमाल किया जा  चुका है।

Instagram ने किया इस बात को कंफर्म

Instagram ने the Verge के ज़रिये इस बात को कंफर्म किया है कि वह इस तरह के नए फीचर पर काम कर रहा है। इस तरह का फीचर आपको सिर्फ स्क्रोलिंग करने वक्त दिखेगा। लेकिन यह आपकी स्क्रीन टाइम को वैसा ही बनाए रखेगा। इस तरह का ऐड ब्रेक इंस्टाग्राम स्थाई रूप से रखेगा या नहीं। यह आगे के फीडबैक पर निर्भर करेगा।

Read more: – क्या है डॉक्सिंग(Doxxing)? हम इसके शिकार होने से कैसे बचें?

Youtube के ad-break जैसा है यह फीचर

Instagram के यूजर्स ने इस तरह के एड ब्रेक को स्क्रोलिंग के थ्रू नोटिस किया है। जब कभी भी यूजर्स किसी स्टोरी और पोस्ट को देखते और उसे स्क्रॉल  करते तो उनके सामने ऐसा ad-break आ जाता है। कुछ निश्चित समय के लिए स्क्रोलिंग करने के बाद अपने आप स्वयं ही इंस्टाग्राम पर एड ब्रेक का एक आइकन आ जाता है। इस एड ब्रेक में काउंटडाउन टाइमर लगा होता है। यह टाइमर आपको दिखाता है कि आपको कितनी देर के लिए रुकना पड़ेगा। बिल्कुल यूट्यूब की तरह जैसे ad-break आते हैं। यह ads 30 सेकंड से लेकर 45 सेकंड तक रहते हैं।

images 5 jpeg
⅝source:-(1043myfm)

ad आईकॉन के ऊपर टाइप करने पर आपको इसके बारे में और भी अधिक जानकारी मिलेगी। इसमें लिखा होता है कि एड ब्रेक एक नए तरह का तरीका है जिसमें हम विज्ञापन को इंस्टाग्राम पर देखेंगे। कभी-कभी ऐसा हो सकता है कि आपको इंस्टाग्राम को ब्राउज़ करने से पहले ऐड देखना पड़े। इंस्टाग्राम पहले ही आपको स्पॉन्सर्ड पोस्ट और ऐड दिखाता था।

यह पोस्ट और ऐड आपकी रील्स में आते थे और आप इसे स्किप कर सकते थे। लेकिन इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर स्किप ना कर सकने वाले ऐड ब्रेक को लाना एक नए तरीके का स्टेप है हो सकता है कि इससे इंस्टाग्राम का रेवेन्यू और भी ज्यादा बढ़ जाए। यह कदम यूजर्स के एक्सपीरियंस को थोड़ा खराब कर सकता है लेकिन इसका मुख्य उद्देश्य है कि यह एडवरटाइजर्स के लिए नया प्लेटफार्म दे।

Share This Article
Leave a comment