Lok Sabha:13 सीटों पर 5 हजार से कम अंतर से फंसा यूपी में मामला, किसके झोली में जाएंगी ये सीटें?

News Desk
@aajtak
lok sabha election result

लखनऊ। आज के दिन लोकसभा चुनाव(Loksabha chunav) 2024 के नतीजे आ रहे हैं। 2 बजे तक के रुझानों में देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में मुकाबला दिलचस्प दिख रहा है। शुरुआती गिनती में वाराणसी से पीएम मोदी पीछे चले गए थे लेकिन उन्होंने वापसी कर ली है। उधर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी पीछे चल रही हैं। इसके अलावा यूपी में भाजपा के कई केंद्रीय मंत्री पिछड़ रहे हैं। ताजा रुझानों में भाजपा और सपा के बीच कड़ी टक्कर देखी जा रही है। हालांकि 12 बजे तक के रुझानों के अनुसार इस वक्त 20 से ज्यादा सीटें ऐसी हैं जहां अंतर 10 हजार वोटों से भी कम है। आइये जानते हैं कि कम अंतर वाली सीटें कौन सी हैं? इनमें कौन सी पार्टी आगे है और कौन सी पार्टी पीछे चल रही है? वोटों का अंतर कितना है?

5 हजार से भी कम का अंतर?


80 सीट वाले उत्तरप्रदेश राज्य में इस वक्त 13 सीटें ऐसी हैं जहां वोटो का अंतर 5 हजार से भी कम है। और इनमें से सपा के 5 उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। वहीं एक सीट पर कांग्रेस क प्रत्याशी 5 हजार वोटों के कम के अंतर से आगे हैं। बाकी 7 सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार आगे हैं।

10 हजार से कम अंतर?

इसके अलावा इस वक्त 23 सीटें ऐसी भी हैं जहां वोटों का अंतर 10 हजार से भी कम है जिनमें सपा के 12 उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। वहीं कांग्रेस के दो प्रत्याशी 10 हजार वोटों से कम के अंतर से आगे हैं। बाकी नौ सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार आगे हैं।

सीटआगे (उम्मीदवार)आगे (पार्टी) अंतर
मिर्जापुररमेश चंद्र बिंदसपा50
कानपुररमेश अवस्थीभाजपा1721
सलेमपुररामशंकर राजभरसपा1775
खीरीअजय टेनीभाजपा1796
फैजाबादअवधेश प्रसादसपा2244
उन्नावसाक्षी महराजभाजपा2860
बहराइचआनंद कुमारभाजपा3863
फूलपुरप्रवीण पटेलभाजपा4258
आंवलाधर्मेंद्र कश्यपभाजपा4794
चंदौलीबिरेंद्र सिंहसपा5347
फर्रुखाबादमुकेश राजपूतभाजपा5391
फतेहपुरनरेश उत्तमसपा5525
बांदाकृष्णा देवी पटेलसपा6652
धौरहराआनंद भदौरियासपा6808
अमरोहाकुंवर दानिश अलीकांग्रेस6836
संभलजियाउर रहमानसपा7632
बांसगांवकमलेश पासवानभाजपा7835
फतेहपुर सीकरीराजकुमार चाहरभाजपा8482
Share This Article
Follow:
Welcome to The News Break! हम दुनिया भर से नवीनतम सुर्खियों, ब्रेकिंग न्यूज और गहन विश्लेषण के लिए आपके जाने-माने स्रोत हैं। हमारा मिशन आपको सबसे महत्वपूर्ण कहानियों से अवगत, संलग्न और जुड़े रखना है।
Leave a comment