लॉडरहिल। टी20 विश्व कप 2024 का 23वां मैच श्रीलंका और नेपाल के बीच बुधवार को बिना खेले ही रद्द हो गया। बारिश के कारण यह मुकाबला टॉस के बिना ही रद्द कर दिया गया, जिससे दोनों टीमों को एक-एक अंक मिल गया है। ग्रुप डी की अंक तालिका में नेपाल चौथे और श्रीलंका पांचवें स्थान पर हैं, वहीं दक्षिण अफ्रीका छह अंकों के साथ अंकतालिका में शीर्ष पर विराजमान है और उन्होंने सुपर-8 के लिए क्वालिफाई भी कर लिया है। बता दें कि दक्षिण अफ्रीका 15 जून को अपना चौथा मुकाबला नेपाल के खिलाफ खेलेगा।
श्रीलंका का सुपर-8 में पहुंचना मुश्किल
इस रद्द मैच के कारण श्रीलंका की टी20 विश्व कप के दूसरे दौर में पहुंचने की उम्मीदें लगभग खत्म हो गई हैं, जबकि नेपाल के लिए भी चुनौती बढ़ गई है। दोनों टीमें अभी भी अपनी पहली जीत की तलाश में हैं। नेपाल की उम्मीदें अब दक्षिण अफ्रीका पर टिकी हैं, जो पहले ही के अगले दौर के T20 World Cup में अपनी जगह बना चुके है। बता दें कि अब श्रीलंका का आखिरी मैच नीदरलैंड के खिलाफ 17 जून को होगा।
टी20 विश्व कप 2024 के लिए दोनों टीमें
नेपाल: रोहित पौडेल (कप्तान), कुशाल मल्ला, अनिल कुमार साह, गुलशन झा, आसिफ शेख, दीपेंद्र सिंह ऐरी, ललित राजबंशी, करण केसी, कुशल भुर्तेल, सागर ढकाल , प्रतीस जीसी, संदीप जोरा, अविनाश बोहरा, सोमपाल कामी, और कमल सिंह ऐरी।
श्रीलंका: वानिंदु हसरंगा (कप्तान), कुसाल मेंडिस, मथीशा पथिराना, दुष्मंता चमीरा, कामिंदु मेंडिस, चरिथ असलंका, एंजेलो मैथ्यूज, दासुन शनाका, धनंजय डिसिल्वा, महीश तीक्षणा, दुनिथ वेलालागे, पाथुम निसांका, नुवान तुषारा, सदीरा समरविक्रम और दिलशान मदुशंका।
इस बारिश से बाधित मैच ने न केवल दोनों टीमों की उम्मीदों को धक्का पहुंचाया है, बल्कि खेल प्रेमियों की उत्सुकता भी बढ़ा दी है। अब सबकी नजरें आगामी मैचों पर हैं, जहां टीमें अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से जीत की तलाश करेंगी।
यह भी पढ़े:
- इमरजेंसी के बाद कंगना की अगली बड़ी फिल्म! ‘भारत भाग्य विधाता’ में दिखेंगी गुमनाम नायकों की दिल छू लेने वाली कहानी
- महिला सुरक्षा पर बड़ा कदम! पश्चिम बंगाल की ममता सरकार लाएगी सख्त दुष्कर्म विरोधी विधेयक
- कन्नौज कांड में बड़ा खुलासा: नीलू यादव पर 25 हजार रुपये का इनाम; पीड़िता की बुआ के खाते में ट्रांसफर किए 4 लाख रुपये
- UP: खूनी भेड़ियों का आतंक—स्पेशल टास्क फोर्स, ड्रोन और ट्रैप कैमरे भी नाकाम; जानिए हमलों की असली वजह
- विस्तारा पर ‘धार्मिक भोजन’ का विवाद: जानिए सोशल मीडिया पर क्यों मचा बवाल
- गुजरात में बाढ़ का कहर: 19 की मौत, सेना तैनात; मौसम विभाग ने जारी किया 14 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट