
मुंबई। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट आज मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इससे पहले, धूमधाम से अनंत अंबानी की बारात निकली, जिसमें दुनिया भर की जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं। एंटीलिया से बारात जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर तक पहुंची, जहां अनंत और राधिका सात फेरे लेंगे। अनंत ने फूलों से सजी लक्जरी कार में विवाह स्थल तक सफर किया, और हाई-प्रोफाइल मेहमानों का आना शुरू हो गया है। सोशल मीडिया पर इस शाही शादी के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें सितारों को बारात में थिरकते देखा जा सकता है।
अनंत अंबानी की बारात में सितारों का धमाल
बारात में हॉलीवुड और बॉलीवुड के कई सितारों को अंबानी परिवार के साथ झूमते-नाचते देखा गया। इनमें WWE रेसलर और हॉलीवुड स्टार जॉन सीना, बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास शामिल थे। दूल्हा बने अनंत भी अपनी बारात में झूमते नजर आए।
रणवीर और अर्जुन का धमाकेदार डांस
रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर को हार्डी संधू के गाने ‘बिजली बिजली’ पर थिरकते हुए देखा गया। अर्जुन कपूर ने एक सीक्विन कुर्ता पहना था, जिसके पीछे ‘मेरे यार की शादी है’ लिखा हुआ था। रणवीर ने भी बारात में जी भरकर डांस किया, और उनके ठीक पीछे अनन्या पांडे भी थिरकती नजर आईं।
प्रियंका और निक का मस्ती भरा मूड
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास भी अनंत की बारात में मस्ती के मूड में थे। एक वीडियो में प्रियंका, निक, अनिल कपूर और आकाश अंबानी के साथ गोविंदा के गाने ‘मैं तो रस्ते से जा रहा था’ पर झूमती नजर आईं। सोशल मीडिया पर अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग से लेकर बारात तक के वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
अनंत-राधिका का वेडिंग वेन्यू
शादी से पहले एक इनसाइड वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हुआ था, जिसमें भव्य मंडप और शादी के लिए तैयार किए गए बड़े मंच की झलक देखने को मिली थी। इस ग्रैंड वेडिंग को देखने के लिए मेहमानों के लिए सैकड़ों सीटों की पर्याप्त व्यवस्था की गई थी।
यह भी पढ़ें:
- Pin Up Casino Пин Ап Официальный Сайт Онлайн Казино Pin Up, Игровые Автоматы, Регистрация
- 1xbet Application 1xbet Mobile ᐉ Download The 1xbet Apk Android & Iphone ᐉ Mobil 1xbet Com
- رابط تنزيل سكربت التفاحة “برنامج 1xbet” مجانا لتعويض الخسارة 2023 مُلهِمون
- Free Gambling games One to Shell out Real cash No Deposit
- Free Gambling games One to Shell out Real cash No Deposit
- Mostbet Türkiye: En İyi Casino Ve Spor Bahisleri Platformu