
मुंबई। अक्षय कुमार के सितारे इन दिनों गर्दिश में हैं। उनकी पिछली करीब 9-10 फिल्में लगातार फ्लॉप रही हैं, लेकिन वह अपनी नई मूवी ‘खेल खेल में’ की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो 15 अगस्त 2024 को रिलीज होने वाली है। हाल ही में, अक्षय जानी-मानी फिल्ममेकर फराह खान और साजिद खान के घर उन्हें सांत्वना देने पहुंचे, जिन्होंने हाल ही में अपनी मां मेनका ईरानी को खो दिया।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में अक्षय कुमार साजिद खान के साथ उनके घर से बाहर आते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में अक्षय का हुलिया देख फैंस हैरान रह गए। सफेद दाढ़ी में वह काफी बूढ़े दिख रहे थे। जैसे ही उन्होंने कैमरे की तरफ देखा, उनके चेहरे से मुस्कान गायब हो गई और उदासी छा गई।
अक्षय कुमार का करियर: हिट से फ्लॉप तक
1987 में ‘आज’ फिल्म से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाले अक्षय कुमार ने कई हिट फिल्में दी हैं। उनकी ‘मोहरा’, ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’, ‘जानी दुश्मन’, ‘गरम मसाला’, ‘फिर हेरा फेरी’, ‘हमको दीवाना कर गए’, ‘भागम भाग’, ‘वेलकम’, ‘भूल भुलैया’, ‘हे बेबी’, ‘सिंह इज किंग’, ‘हॉलिडे’, ‘पैड मैन’, ‘सूर्यवंशी’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रहीं।
हालांकि, पिछले कुछ समय से उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई हैं। उनकी ‘बच्चन पांडे’, ‘रक्षा बंधन’, ‘राम सेतू’, ‘सेल्फी’, ‘मिशन रानीगंज’, ‘बड़े मियां छोटे मियां’ और ‘सरफिरा’ फ्लॉप हो गईं।
अक्षय की अपकमिंग मूवीज
अक्षय के पास अभी भी कई सारी फिल्में हैं। इनमें ‘खेल खेल में’, ‘स्काई फोर्स’, ‘कनप्पा’, ‘जॉली एलएलबी 3’, ‘वेलकम टू द जंगल’, ‘शंकरा’, ‘हेरा फेरी 3’ शामिल हैं।
यह भी पढ़ें :
- Mostbet Big Bass Bonanza
- Perde Arkası: Pinco Casino Etkinlik Planlaması
- “Sobre İyi Bahis Empieza Online Casino Platformu
- Pin Up Casino Пин Ап Официальный Сайт Онлайн Казино Pin Up, Игровые Автоматы, Регистрация
- 1xbet Application 1xbet Mobile ᐉ Download The 1xbet Apk Android & Iphone ᐉ Mobil 1xbet Com
- رابط تنزيل سكربت التفاحة “برنامج 1xbet” مجانا لتعويض الخسارة 2023 مُلهِمون