
मुंबई। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी 12 जुलाई को राधिका मर्चेंट के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इस खास मौके से पहले, अंबानी परिवार ने कपल के लिए 10 जुलाई, 2024 को शिव शक्ति पूजा का आयोजन किया। इसके बाद मेहंदी समारोह शुरू हुआ। अब, शिव पूजा से अनंत और राधिका की पहली झलक सामने आ चुकी है और ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की शिव शक्ति पूजा
राधिका मर्चेंट इस साल की सबसे चर्चित दुल्हनों में से एक हैं, और अपने शाही एवं सिंपल लुक्स की वजह से सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में हैं। शिव शक्ति पूजा के लिए राधिका ने ब्लू कलर का भारी कढ़ाई किया हुआ लहंगा और उसी रंग की चोली पहनी थी। इस लहंगे को उन्होंने ब्लू कलर के नक्शी प्रिंट वाले बेज दुपट्टे के साथ पहना था।
READ MORE: बेटे की शादी मेें नीता अंबानी के सोने का ब्लाउज ने लूट ली महफिल
सोशल मीडिया पर अनंत और राधिका की शिव शक्ति पूजा की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में राधिका शाही सोने की जड़ाऊ नेकपीस, मैचिंग इयररिंग्स और चूड़ियों के साथ सजी-धजी नजर आ रही हैं। उनके सॉफ्ट टच-अप मेकअप, सिंदूर के टीके और पोनीटेल ने उनके लुक में चार चांद लगा दिए। दूसरी ओर, अनंत अंबानी भी ब्लू कलर के प्रिंटेड कुर्ता पायजामा सेट में हैंडसम लग रहे थे। उन्होंने शिव पूजा के लिए अपने लुक को रुद्राक्ष की माला पहनकर पूरा किया।
राधिका मर्चेंट की हल्दी सेरेमनी
राधिका मर्चेंट की हल्दी सेरेमनी भी खास रही। इस सेरेमनी के लिए उन्होंने अनामिका खन्ना का डिजाइन किया हुआ येलो कलर का कस्टमाइज्ड शरारा सेट पहना था। इस ड्रेस का सबसे आकर्षक हिस्सा उसका फ्लोरल दुपट्टा था, जो फूलों से बना था और सबका ध्यान अपनी ओर खींच रहा था।
शिव शक्ति पूजा के दौरान, पंडित जी मनोज तुंगर द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो में, कपल को एक-दूसरे के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है। अनंत और राधिका की शादी की रस्मों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे हैं।
यह भी पढ़ें:
- Pin Up Casino Пин Ап Официальный Сайт Онлайн Казино Pin Up, Игровые Автоматы, Регистрация
- 1xbet Application 1xbet Mobile ᐉ Download The 1xbet Apk Android & Iphone ᐉ Mobil 1xbet Com
- رابط تنزيل سكربت التفاحة “برنامج 1xbet” مجانا لتعويض الخسارة 2023 مُلهِمون
- Free Gambling games One to Shell out Real cash No Deposit
- Free Gambling games One to Shell out Real cash No Deposit
- Mostbet Türkiye: En İyi Casino Ve Spor Bahisleri Platformu