Kajol संग डांस करते वक्त इमोशनल हुईं Sonakshi Sinha, नई नवेली दुल्हन की आंखों से छलके खुशी के आंसू

News Desk
इमोशनल हुईं Sonakshi Sinha

मुंबई। आखिरकार सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) शादी के पवित्र बंधन में बंध गए। 23 जून को इस प्यारे जोड़े ने ‘रामायण’ घर में परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में रजिस्टर्ड मैरिज की। देर शाम को मुंबई के शिल्पा शेट्टी के आलीशान रेस्टोरेंट बास्टियन में रिसेप्शन पार्टी का आयोजन हुआ, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। अब तक कई वीडियोज सामने आ चुके हैं, लेकिन हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह नई नवेली दुल्हन काजोल के साथ डांस करती नजर आ रही हैं।

काजोल और सोनाक्षी का दिल छू लेने वाला डांस

रविवार शाम करीब 5 बजे इस कपल के वेडिंग रिसेप्शन का जश्न शुरू हुआ, जहां धीरे-धीरे एक के बाद एक सेलेब्स वेन्यू में पहुंचने लगे। इस दौरान एक्ट्रेस काजोल भी इस फंक्शन का हिस्सा बनीं। काजोल ने दुल्हन सोनाक्षी के साथ ढोल की बीट पर जमकर डांस किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। काजोल ने सोनाक्षी के संग अपने इस खास डांस मोमेंट को फोन में रिकॉर्ड करने के लिए बेताबी दिखाई। उन्होंने एक वीडियो बनाया और उसे अपनी इंस्टा स्टोरी पर साझा किया। इस दौरान सोनाक्षी ने अपने पति जहीर का हाथ पकड़कर उन्हें भी डांस फ्लोर पर बुलाया और दोनों ने साथ में डांस किया।

खुशी के आंसू से भरी सोनाक्षी सिन्हा की आंखें

इमोशनल हुईं Sonakshi Sinha,

इस खूबसूरत मौके पर सोनाक्षी सिन्हा की आंखों में आंसू छलकते नजर आए। हालांकि, ये आंसू गम के नहीं बल्कि खुशी के थे। सोनाक्षी के रिसेप्शन लुक की बात करें तो वह बनारसी रेड कलर की साड़ी में नजर आईं, जिसमें वह बेहद प्यारी लग रही थीं। वहीं, जहीर व्हाइट कलर के आउटफिट में बहुत हैंडसम लग रहे थे।

यह भी पढ़ें:

Share This Article
Follow:
Welcome to The News Break! हम दुनिया भर से नवीनतम सुर्खियों, ब्रेकिंग न्यूज और गहन विश्लेषण के लिए आपके जाने-माने स्रोत हैं। हमारा मिशन आपको सबसे महत्वपूर्ण कहानियों से अवगत, संलग्न और जुड़े रखना है।
Leave a comment