
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश इस समय प्रचंड गर्मी की चपेट में है। शुष्क और गर्म पछुआ हवाओं के साथ साफ आसमान और तीखी धूप के कारण लू का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। प्रदेश के 28 शहर लू की चपेट में हैं, जिनमें गोरखपुर में तीव्र उष्ण लहर चली। कानपुर 46.6 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा, जहां न्यूनतम तापमान भी 34.9 डिग्री दर्ज हुआ, जो सर्वाधिक था। आगरा में न्यूनतम तापमान ने 50 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ा, जहां न्यूनतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, आगरा में बीती रात का तापमान 50 वर्षों के प्रेक्षण इतिहास (1974-2024) में तीसरी सबसे गर्म रात थी। प्रदेश में लू और भीषण लू की स्थिति 15 जून तक जारी रहने की संभावना है, जिसके बाद पूर्वी तराई क्षेत्र में मौसम में बदलाव और बारिश की संभावना है, जिससे 16 जून के बाद से लू की तीव्रता में कमी आ सकती है।
सबसे गर्म शहर:
- कानपुर: 46.6°C
- प्रयागराज: 46.4°C
- आगरा: 46.5°C
इन शहरों में तापमान 45°C पार:
बुलंदशहर, वाराणसी, हमीरपुर, फुरसतगंज, अलीगढ़, अयोध्या, सुल्तानपुर, उरई, बहराइच, बाराबंकी
रात का तापमान 30 से 33.5°C के बीच:
अलीगढ़, मुरादाबाद, आगरा, शाहजहांपुर, झांसी, प्रयागराज, बलिया, चुर्क,इटावा, वाराणसी, लखनऊ, फतेहगढ़, खीरी, कानपुर, हरदोई

तीव्र लू की चेतावनी:
बांदा, कौशांबी, जालौन, मिर्जापुर, संत रविदास नगर, चित्रकूट, गोरखपुर, झांसी, संत कबीरनगर, फतेहपुर, चंदौली, बस्ती, वाराणसी, गोंडा, बहराइच, कानपुर देहात, कानपुर नगर, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, हमीरपुर, महोबा, प्रयागराज, ललितपुर और आसपास
ऑरेंज अलर्ट:
प्रतापगढ़, जौनपुर, गाजीपुर, मऊ, बलिया, श्रावस्ती, सोनभद्र, सीतापुर, हाथरस, उन्नाव, लखनऊ, आजमगढ़, रायबरेली, अंबेडकरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, एटा, मैनपुरी, देवरिया, और आसपास
येलो अलर्ट:
कुशीनगर, कन्नौज, सिद्धार्थनगर, अमरोहा, हरदोई, महाराजगंज, फर्रुखाबाद, शाहजहांपुर, बाराबंकी, बलरामपुर, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, शामली, मुजफ्फरनगर, लखीमपुर खीरी, कासगंज, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, संभल, बदायूं और आसपास।
यह भी पढ़ें:
- FlirtyMature Assessment CHANGED 2023 |
- Meet and fuck gay – find your perfect match now
- Meet singles who serve: interact with navy people on dating sites
- Mostbet ᐉ Bônus De Boas-vindas R$5555 ᐉ Formal Mostbet Casino Br
- “تحميل سكربت الطياره 1xbet Crash Apk مهكر اخر اصدار
- Casa De Apostas Mostbet Com Apostas Esportivas Online