
मुंबई। बॉलीवुड के सबसे चर्चित और मोस्ट हैंडसम बैचलर सलमान खान की शादी को लेकर हर किसी के मन में सवाल उठते हैं। जब भी सलमान खान का नाम आता है, फैंस और मीडिया दोनों ही यह जानने के लिए उत्सुक रहते हैं कि आखिरकार वह किस लड़की के साथ शादी करेंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सलमान खान ने शादी कर ली है? जी हां, यह दावा खुद सलमान ने एक अवॉर्ड शो के दौरान किया था, जिसमें होस्ट थे शाहरुख खान।
उस शो में, जब शाहरुख खान ने सलमान से वही सवाल पूछा जो हर कोई पूछता है—”आप शादी कब कर रहे हैं?”—तो सलमान ने बिना झिझक जवाब दिया, “सीक्रेट यह है कि मेरी शादी हो चुकी है।” यह सुनते ही ऑडिटोरियम में मौजूद दर्शक और बॉलीवुड सितारे, जैसे आलिया भट्ट, जरीन खान, डेजी शाह, और रेखा, सब हैरान रह गए। हर कोई जानना चाहता था कि आखिर कौन है वह लड़की जिसे सलमान ने अपना जीवनसाथी चुना है।
शाहरुख भी यह सुनकर चौंक गए और तुरंत ही दूसरा सवाल दाग दिया, “क्या? आपकी शादी हो चुकी है? यानी आप पहले से ही शादीशुदा हैं?” सलमान ने हंसते हुए जवाब दिया, “जो लोग मुझे परेशान करते रहते हैं, मेरी शादी के बारे में पूछते रहते हैं, मैं उन्हें कहता हूं—18 नवंबर।” सलमान का यह जवाब सुनकर ऑडिटोरियम में ठहाके गूंज उठे।
शाहरुख ने मजाक को और आगे बढ़ाते हुए पूछा, “आपने कहां शादी की?” इस पर सलमान ने बड़े ही मजेदार अंदाज में जवाब दिया, “सपनों में।” इस जवाब पर हर कोई हंसने लगा। शाहरुख ने फिर पूछा, “सपनों में किससे शादी की?” इस पर सलमान ने मुस्कराते हुए कहा, “जब भी कोई लड़की मेरे सपनों में आती है, मैं डरकर जाग जाता हूं। इसलिए मैंने उसे कभी देखा ही नहीं।”
सलमान खान का यह मजाकिया अंदाज हमेशा की तरह उनके प्रशंसकों को बहुत पसंद आया। भले ही उनकी शादी की अफवाहें समय-समय पर सुर्खियां बटोरती हैं, लेकिन फिलहाल सलमान का शादी करने का कोई इरादा नहीं है। उन्होंने अपनी आगामी फिल्म ‘सिकंदर’ की शूटिंग में खुद को व्यस्त रखा है।
यह भी पढ़ें:
- Join the best adult sex dating sites and get prepared to have fun
- Take the initial step towards your ideal threesome: connect to females seeking couples
- Какие бонусы у Пинко казино предлагает приложение?
- Какие бонусы у Пинко казино предлагает приложение?
- Marathonbet, Онлайн Ставки на Спорт, Тотализатор пиппардом Самыми Высокими Коэффициентами
- Flirtymilfs Review UPDATED 2023 |