Ad image

‘लंबी कहानी है’, जैसे-तैसे पति संग भारत लौटीं टीवी स्टार दिव्यांका त्रिपाठी, मुस्कुराते हुए सुनाई आपबीती

News Desk
3 Min Read
जैसे-तैसे पति संग भारत लौटीं टीवी स्टार दिव्यांका त्रिपाठी

मुंबई। टेलीविजन अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दहिया इन दिनों सुर्खियों में हैं। छुट्टियों के लिए इटली गए इस कपल का सुकून एक पल में टूट गया जब उनकी कार से पासपोर्ट चोरी हो गया। इसके बाद से ही दोनों इटली में फंसे रहे। मंगलवार की सुबह, भारतीय दूतावास और इटली के प्रशासन की मदद से, दोनों भारत लौट आए। घर लौटने पर दोनों ने राहत की सांस ली और दिव्यांका ने कहा कि घर पहुंचकर ही असली सुकून मिलता है।

फ्लोरेंस शहर में पिछले बुधवार को हुई इस अप्रिय घटना ने दिव्यांका और विवेक को काफी परेशान कर दिया था। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए मुस्कुरा रहे हैं। दिव्यांका ने बताया कि पासपोर्ट चोरी की कहानी लंबी है और वह इस पर विस्तार से चर्चा करेंगी। वीडियो में दिव्यांका ब्लैक वन पीस पहने और विवेक व्हाइट टी-शर्ट में दिख रहे हैं। उनके फैंस दिव्यांका की सुरक्षित घर वापसी पर खुश हैं और अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं।

दिव्यांका ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में भारतीय दूतावास को धन्यवाद दिया और बताया कि उन्हें आपातकालीन प्रमाण पत्र मिल गया है, जिसके बाद वे आसानी से घर लौट सकीं। आपातकालीन प्रमाण पत्र उन भारतीय नागरिकों को जारी किया जाता है जिनके पासपोर्ट खो जाते हैं, चोरी हो जाते हैं या क्षतिग्रस्त हो जाते हैं।

READ MORE: कैसे सुलझा था गंभीर-कोहली विवाद? अमित मिश्रा ने किया बड़ा खुलासा, जानें किसने बढ़ाया था दोस्ती का हाथ

दिव्यांका त्रिपाठी का करियर

दिव्यांका त्रिपाठी अपने शानदार अभिनय के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने ‘ये है मोहब्बतें’ और ‘बनू मैं तेरी दुल्हन’ जैसे लोकप्रिय टीवी शोज में काम किया है। विवेक ने 2013 में ‘ये है आशिकी’ से टेलीविजन डेब्यू किया था और 2016 में दिव्यांका से शादी की। वे दोनों ‘ये है मोहब्बतें’ के सेट पर मिले थे और वहीं से उनकी प्रेम कहानी शुरू हुई थी।

यह भी पढ़ें:

Share This Article
Follow:
Welcome to The News Break! हम दुनिया भर से नवीनतम सुर्खियों, ब्रेकिंग न्यूज और गहन विश्लेषण के लिए आपके जाने-माने स्रोत हैं। हमारा मिशन आपको सबसे महत्वपूर्ण कहानियों से अवगत, संलग्न और जुड़े रखना है।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version