
कानपुर। राजस्थान के थार मरुस्थल से आ रही उत्तर-पश्चिमी गर्म हवाओं ने कानपुर और उसके आसपास के क्षेत्रों को झुलसा कर रख दिया है। उमस और भीषण गर्मी से शहर के लोग परेशान हैं। गुरुवार को महानगर कानपुर का अधिकतम और न्यूनतम तापमान प्रदेश में सबसे अधिक दर्ज किया गया। दिनभर लोगों ने लू के थपेड़े झेले। सीएसए मौसम विभाग के प्रभारी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि मानसूनी पूर्वी हवाएं अभी रफ्तार नहीं पकड़ पाई हैं, जिसके कारण गर्मी बढ़ी हुई है। अगले चार-पांच दिनों तक यही स्थिति बनी रहने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री और न्यूनतम तापमान ढाई डिग्री अधिक रहा। एयरफोर्स स्टेशन क्षेत्र में अधिकतम तापमान 46.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो कि प्रदेश में सबसे अधिक है। सीएसए में अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
डॉ. पांडेय ने बताया कि सीएसए और एयरफोर्स स्टेशन में तापमान में दो से तीन डिग्री का फर्क रहता है, क्योंकि सीएसए में हरियाली अधिक है। उन्होंने यह भी कहा कि अभी बारिश की कोई संभावना नहीं है और हवाओं का चक्रवाती क्षेत्र भी नहीं बना है। चक्रवाती क्षेत्र बनने पर ही मानसूनी हवाओं की रफ्तार बढ़ेगी।
कानपुर से एक चौंकाने वाली तस्वीर भी सामने आई है। भीषण गर्मी के कारण रामादेवी हाईवे की सड़क का डामर पिघल गया और वाहनों के पहियों से सड़क नालीनुमा हो गई।
Read More: उत्तर भारत में 17 जून तक भीषण गर्मी और लू का प्रकोप
बुंदेलखंड में प्रचंड गर्मी से नौ की मौत
जून की भीषण गर्मी लोगों की कठिन परीक्षा ले रही है। गुरुवार इस महीने का सबसे गर्म दिन रहा। बांदा-चित्रकूट में अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लू की चपेट में आकर उल्टी-दस्त और बुखार से नौ लोगों की मौत हो गई। इनमें चित्रकूट में तीन, बांदा में दो और महोबा में चार लोगों की जान चली गई।
चित्रकूट के पहाड़ी ट्रक में खलासी छोटेलाल (45) की तबीयत अचानक बिगड़ गई। चालक ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, एक ट्रेन यात्री समेत दो लोगों की मौत बुखार और पेटदर्द से हो गई। बिहार के सुभाष कुमार (22) अहमदाबाद-बरौनी ट्रेन से घर जा रहे थे। ट्रेन में बुखार और पेटदर्द की शिकायत होने लगी। चित्रकूटधाम कर्वी स्टेशन पर आरपीएफ ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बांदा में एक युवक की डायरिया और एक की लू से मौत हो गई।
महोबा में गर्मी के कारण एक और किसान की हालत बिगड़ने से मौत हो गई। प्रतापगढ़ के कुर्रही गांव निवासी सर्वेश कुमार (42) गिट्टी लेने पत्थरमंडी कबरई आए थे। क्रशर प्लांट के पास उनकी हालत बिगड़ गई और वे अचेत होकर गिर पड़े, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। कहरा निवासी जयनारायण (50) खेत में काम करते हुए अचेत होकर गिर गए और उनकी मौत हो गई। थाना खन्ना के पुरा गांव निवासी दिनेश सिंह (55) खेत से घर लौटते समय गर्मी के कारण बेहोश हो गए और जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें:
- Guide, Recensioner & Bonusar
- Mostbet Login Betting Organization And Online Gambling Establishment In Sri Lanka”
- Mostbet Brasil ⭐️cassino Online & Apostas Esportivas Web-site Oficial
- Il Gioco Crazy Time è Legale in Italia? Una Panoramica Completa
- Mostbet Brasil ⭐️cassino Online & Apostas Esportivas Web-site Oficial
- Official Site