Ad image

ट्रंप पर हमला: मासूम दिखने वाले हमलावर थॉमस क्रुक्स की हाई स्कूल की कहानी जानकर रह जाएंगे हैरान

News Desk
3 Min Read
15 07 2024 thomoas 23758687

पेन्सिलवेनिया। रविवार को पेन्सिलवेनिया में एक चुनावी रैली के दौरान पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हमला करने वाले थॉमस मैथ्यू क्रुक्स की तस्वीर सामने आई है। ट्रंप पर गोली चलाने के कुछ ही सेकंड बाद सीक्रेट सर्विस ने हमलावर के सिर पर गोली मारकर उसे मार गिराया। अब संघीय जांच ब्यूरो (FBI) ने थॉमस की तस्वीर जारी की है।

20 साल का युवा, आंखों पर चश्मा और कैमरे की तरफ देखकर मुस्कुराता हुआ चेहरा… इस तस्वीर को देखकर कोई भी हैरान रह जाएगा कि इतना मासूम दिखने वाला शख्स देश के पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप पर गोली कैसे चला सकता है।

READ MORE: ट्रंप पर हमले की तस्वीरें: भाषण, गोलीबारी और खून, सीक्रेट सर्विस ने कैसे बचाई जान

शांत और अकेले रहने वाला थॉमस

FBI के अनुसार, थॉमस काफी शांत स्वभाव का इंसान था। वह अक्सर अकेला रहता था और 2022 में बेथेल पार्क हाई स्कूल से उसने ग्रेजुएशन पूरी की थी। थॉमस ने राष्ट्रीय गणित और विज्ञान पहल से 500 डॉलर का स्टार अवॉर्ड भी हासिल किया था। वह रिपब्लिकन पार्टी का रजिस्टर्ड सदस्य था और आगामी 5 नवंबर के राष्ट्रपति चुनाव में पहली बार मतदान करने वाला था।

स्कूल में मिलती थी धमकी

थॉमस के स्कूलमेट्स ने बताया कि उसे कभी राजनीति या ट्रंप पर चर्चा करते हुए नहीं देखा गया था। लेकिन, उसे स्कूल में अक्सर धमकाया जाता था। एक छात्र ने स्थानीय अमेरिकी मीडिया को बताया कि ‘वह शांत रहता था, लेकिन उसे बहुत धमकाया जाता था।’ग्रेजुएशन के बाद, थॉमस एक नर्सिंग होम में काम कर रहा था। हमले के बाद, उसकी कार के अंदर एक ‘संदिग्ध उपकरण’ पाया गया, जिसकी बम तकनीशियनों द्वारा जांच की जा रही है। अब अधिकारी उसके फोन की भी जांच कर रहे हैं।

READ MORE: ट्रंप पर हमले के बाद, सोशल मीडिया पर अचानक वायरल होने लगे पीएम मोदी नाम पर कमेंट

सुरक्षा अधिकारियों को हमले से पहले मिली थी चेतावनी

दरअसल ट्रंप पर हमले से पहले रैली में मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने इस बात का दावा किया कि उन्होंने सुरक्षा अधिकारियों को एक ऐसे व्यक्ति के बारे में पहले से चेतावनी देने की कोशिश की थी जो पास की ही छत पर घूम रहा था और रैली की ओर बंदूक तानकर पेट के बल लेटा हुआ था।

यह भी पढ़ें:

Share This Article
Follow:
Welcome to The News Break! हम दुनिया भर से नवीनतम सुर्खियों, ब्रेकिंग न्यूज और गहन विश्लेषण के लिए आपके जाने-माने स्रोत हैं। हमारा मिशन आपको सबसे महत्वपूर्ण कहानियों से अवगत, संलग्न और जुड़े रखना है।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version