दिल्ली जल संकट: कांग्रेस के बाद अब बीजेपी का ‘मटका फोड़’ प्रदर्शन, घिरी आप सरकार

News Desk
कांग्रेस के बाद बीजेपी का मटका फोड़ प्रदर्शन, घिरी आप सरकारदिल्ली जल संकट
bhajapa ka paratharashana d010ae0d4c493422d2c9766006f23e14.jpeg?w=674&dpr=1

नई दिल्ली। देश की राजधानी में जल संकट ने गंभीर रूप धारण कर लिया है, और इस मुद्दे पर राजनीति भी गरमा गई है। पानी की किल्लत को लेकर भाजपा ने आम आदमी पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। विरोध-प्रदर्शन के साथ ही इस मुद्दे पर भाजपा सांसद भी सरकार को घेरने में जुटे हैं। पेयजल संकट पर भाजपा आज दिल्ली में विभिन्न स्थानों पर ‘मटका फोड़’ प्रदर्शन कर रही है।

पश्चिमी दिल्ली से भाजपा सांसद कमलजीत सहरावत और अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय राजधानी में पानी की कमी के मुद्दे पर दिल्ली सरकार के खिलाफ नजफगढ़ में विरोध प्रदर्शन किया। इससे पहले कल कांग्रेस ने जल संकट को लेकर मटका फोड़ प्रदर्शन किया था। भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, ‘दिल्ली में जल संकट का अगर कोई जिम्मेदार है तो वह अरविंद केजरीवाल और आप सरकार है। दिल्ली में जल संकट प्राकृतिक नहीं है। इनकी लापरवाही, पानी की चोरी, पानी की बर्बादी मूल कारण हैं जिनकी वजह से दिल्ली में जल संकट है। 10 साल से आप की सरकार है, 2024 तक हर घर जल का वादा अरविंद केजरीवाल ने किया था, उस वादे का क्या हुआ?’

नई दिल्ली से भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने दिल्ली में पानी की कमी को लेकर दिल्ली सरकार के खिलाफ ‘मटका फोड़’ विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया।

दिल्ली सरकार छिपा रही कमियां: योगेंद्र चंदोलिया

शनिवार को सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने मुनक नहर के पास जाकर पानी की किल्लत पर आम आदमी पार्टी को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार के पास जो पानी हरियाणा सरकार की ओर से दिया जा रहा है उसे स्टोर करने के लिए जगह नहीं है और अपनी कमियों को छिपाने के लिए वे हरियाणा सरकार पर ठीकरा फोड़ रही है। जल मंत्री आतिशी बार-बार यह कहकर दिल्ली की जनता को गुमराह कर रही हैं कि हरियाणा सरकार की ओर से पर्याप्त पानी नहीं दिया जा रहा है। जल बोर्ड एक भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है।

Read More: एलन मस्क का बड़ा दावा: ‘AI से हैक हो सकती हैं ईवीएम, खत्म करना होगा चुनावों से’

आप विधायक पहुंचे केंद्रीय जल शक्ति मंत्री के आवास

दिल्ली के अंदर जल का संकट दिन ब दिन गंभीर होता जा रहा है। यमुना में जल स्तर नीचे जाने से पानी का उत्पादन कम हो रहा है। जिससे पानी की किल्लत पैदा हुई है। दिल्ली के लोग पानी की किल्लत से परेशान हैं। दिल्ली दूसरे राज्यों से मिलने वाले पानी पर निर्भर है। इन सबके बीच आज दिल्ली के आप विधायक केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल से मिलने पहुंचे। हालांकि उनसे मुलाक़ात नहीं हो पाई है। आप विधायकों ने बताया कि हमने उनके आवास, कार्यालय और अन्य सभी माध्यमों से पत्र दे दिया है।

आप विधायक राखी बिड़ला ने कहा, ‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमने कल मंत्री सीआर पाटिल को एक पत्र दिया और आज हमारा प्रतिनिधिमंडल उनसे मिलने के लिए उनके आवास पर गया लेकिन हमें जानकारी मिल रही है कि वह अपने आवास पर नहीं हैं। हम मंत्री से अनुरोध करना चाहते हैं कि दिल्ली में पानी की कमी के मुद्दे पर ध्यान दें।’

कांग्रेस ने किया 280 ब्लॉकों में मटका फोड़ प्रदर्शन

शनिवार को कांग्रेस ने पानी की समस्या को लेकर आम आदमी पार्टी की सरकार के साथ ही केंद्र पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने दिल्ली के सभी 280 ब्लॉकों में मटका फोड़ प्रदर्शन किया। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि कांग्रेस पिछले 20-25 दिन से कोशिश कर रही थी कि दिल्ली की जनता को पानी सुचारु रूप से मिले। लगातार प्रयासों के बावजूद केजरीवाल सरकार और केंद्र सरकार ने पानी की व्यवस्था नहीं की और दिल्ली की जनता पानी की बूंद-बूंद के लिए तरस रही है। दिल्ली में टैंकर माफिया और विधायकों की साठगांठ के कारण जनता को जल संकट का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी में दिल्ली जल संकट के साथ बिजली कटौती की समस्या से भी जूझ रही है।

दिल्ली जल संकट पर गहराता संकट

दिल्ली के अंदर जल संकट अब और भी गंभीर रूप ले रहा है। यमुना में जल स्तर के घटने से पानी का उत्पादन कम हो रहा है। दिल्ली के लोग पानी की किल्लत से त्रस्त हैं और सरकार से उम्मीद लगाए बैठे हैं। दिल्ली की जनता को पानी की बूंद-बूंद के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।

पानी की किल्लत के इस मसले पर हरियाणा सरकार और दिल्ली सरकार के बीच आरोप-प्रत्यारोप का खेल जारी है। हरियाणा सरकार का कहना है कि उन्होंने दिल्ली को पर्याप्त पानी दिया है, जबकि दिल्ली सरकार का कहना है कि हरियाणा से मिलने वाला पानी पर्याप्त नहीं है। इस बीच जनता पिस रही है।

कांग्रेस और भाजपा दोनों ही इस मुद्दे पर आम आदमी पार्टी की सरकार को कठघरे में खड़ा कर रही हैं। जल संकट का समाधान निकालने की बजाय आरोप-प्रत्यारोप का यह खेल जनता को राहत देने में असफल साबित हो रहा है।

दिल्ली के जल संकट को लेकर सभी राजनीतिक दलों का विरोध प्रदर्शन जारी है, लेकिन जनता को इस संकट से कब और कैसे राहत मिलेगी, यह सवाल अब भी बना हुआ है। दिल्ली के लोग उम्मीद कर रहे हैं कि सरकारें अपने मतभेद भूलकर इस समस्या का स्थायी समाधान निकालें और जनता को इस संकट से उबारें।

यह भी पढ़ें:

Share This Article
Follow:
Welcome to The News Break! हम दुनिया भर से नवीनतम सुर्खियों, ब्रेकिंग न्यूज और गहन विश्लेषण के लिए आपके जाने-माने स्रोत हैं। हमारा मिशन आपको सबसे महत्वपूर्ण कहानियों से अवगत, संलग्न और जुड़े रखना है।
Leave a comment