
मुंबई। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी बेहद शानदार रही, जिसमें बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक के सितारे शरीक हुए। इस भव्य आयोजन में अंबानी परिवार ने अपनी विशेष उपस्थिति दर्ज कराई। नीता अंबानी और श्लोका अंबानी ने अपने खास और स्टाइलिश अंदाज से सबका ध्यान खींचा। शादी के बाद ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन किया गया, जिसमें बॉलीवुड के कई बड़े नाम शामिल हुए।
नीता अंबानी का दिल जीतने वाला बयान
इस फंक्शन के दौरान, नीता अंबानी ने मीडिया से बातचीत करते हुए उन्हें धन्यवाद कहा। उनका विनम्र और स्नेहभरा अंदाज लोगों को बेहद पसंद आया। नीता अंबानी ने कहा:
“नमस्ते, आप सब इतने दिन से मेरे अनंत और राधिका की शादी के लिए आए हैं, इसलिए आप सभी को तहे दिल से धन्यवाद। यह शादी का घर है और आप हमारे जश्न का हिस्सा बने, इसके लिए आपके धैर्य और हमें समझने के लिए धन्यवाद। अगर इस दौरान कोई भूल हो गई हो, तो माफ कर देना। नीता अंबानी ने आगे कहा कि उम्मीद करती हूं कि आप सभी का पूरा ध्यान रखा गया है और आप सभी को कल के लिए निमंत्रण भी मिल गया होगा, तो कल आपको हमारा मेहमान बनकर आना है, हम आपका ख्याल रखेंगे। हमें आप सभी का बेसब्री से इंतजार रहेगा कि आप अपने परिवार के साथ आएं और हम आपका स्वागत-सत्कार कर सकें। शुक्रिया।”
लोगों की प्रतिक्रिया
नीता अंबानी के इस विनम्र और स्नेह भरे बयान के बाद लोग उनकी तारीफों के पुल बांधने लगे। उन्होंने हैवी वर्क वाली पिंक साड़ी और डायमंड ज्वेलरी पहनी थी, जिससे वे बेहद खूबसूरत लग रही थीं। बालों में फूलों का गजरा लगाकर उनका एलिगेंट लुक और भी निखर आया।
एक फैन ने लिखा, “नीता अंबानी ने अपने स्टेटमेंट में कितने खूबसूरत शब्दों का चयन किया है। ये खूबसूरत होने के साथ-साथ अक्लमंद भी हैं। जरूरी नहीं है की पैसा आने के बाद इंसान बदल जाए। सारी चीजें सोच और नीयत पर निर्भर करती हैं।” वहीं, एक अन्य शख्स ने लिखा, “वाह, इस महिला का क्लास सच में सबसे अलग है। याद रखें दोस्तों, सिर्फ अच्छे कपड़ों से क्लास नहीं तय होता बल्कि सोच से भी तय होता है। ये कितनी विनम्र और जमीन से जुड़ी हुई हैं।”
नीता अंबानी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, और लोग उनकी इस विनम्रता और गर्मजोशी को बेहद सराह रहे हैं।
यह भी पढ़ें:
- Join the best adult sex dating sites and get prepared to have fun
- Take the initial step towards your ideal threesome: connect to females seeking couples
- Какие бонусы у Пинко казино предлагает приложение?
- Какие бонусы у Пинко казино предлагает приложение?
- Marathonbet, Онлайн Ставки на Спорт, Тотализатор пиппардом Самыми Высокими Коэффициентами
- Flirtymilfs Review UPDATED 2023 |