
मुंबई। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी 12 जुलाई 2024 को धूमधाम से संपन्न हुई। इस शानदार शादी ने सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में सुर्खियां बटोरीं। बॉलीवुड से लेकर हॉलिवुड, राजनीति से लेकर खेल जगत तक की तमाम बड़ी हस्तियों ने इस विवाह समारोह में शिरकत की। सोशल मीडिया पर अनंत और राधिका की शादी की तस्वीरें और वीडियो छाए हुए हैं। इसी बीच, शादी के एक और वीडियो ने सबका ध्यान खींचा है। इस वीडियो में नीता अंबानी कन्यादान की रस्म के बारे में बताते हुए भावुक हो गईं, जिससे वहां मौजूद सभी लोगों की आंखें नम हो गईं।
कन्यादान का असली अर्थ समझाती नीता अंबानी
नीता अंबानी ने कन्यादान के महत्व को विस्तार से समझाते हुए कहा, “हिंदू धर्म में शादी सिर्फ एक जन्म का नहीं, बल्कि सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा है। यह विश्वास है कि हर जन्म में आप अपने साथी को किसी न किसी रूप में पा ही लेंगे। शादी की सबसे महत्वपूर्ण रस्म कन्यादान होती है, जिसमें दुल्हन के माता-पिता अपनी बेटी का हाथ दूल्हे को सौंपते हैं। मैं भी किसी की बेटी हूं, एक बेटी की मां हूं और एक बहू की सास हूं। मैं जानती हूं कि कोई भी माता-पिता अपने बच्चों से दूर नहीं हो सकते।”
राधिका को बेटी की तरह सहेजने का वादा
नीता अंबानी ने राधिका के माता-पिता को सांत्वना देते हुए कहा, “हमारी बेटियां घर को स्वर्ग बना देती हैं। कन्यादान करना आसान नहीं होता। आप सिर्फ अपनी बेटी नहीं दे रहे, बल्कि आप अपनी फैमिली में एक बेटे का भी स्वागत कर रहे हैं। अनंत उतना ही आपका है, जितना कि राधिका हमारी है। मैं और मुकेश यह वादा करते हैं कि राधिका का ख्याल हम हमेशा अपनी बेटी ईशा की तरह रखेंगे। अनंत की सोलमेट की तरह हम उसे सहेज कर रखेंगे।” नीता अंबानी के इस भाषण ने मुकेश अंबानी समेत वहां मौजूद सभी लोगों को भावुक कर दिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें:
- Mostbet Big Bass Bonanza
- Perde Arkası: Pinco Casino Etkinlik Planlaması
- “Sobre İyi Bahis Empieza Online Casino Platformu
- Pin Up Casino Пин Ап Официальный Сайт Онлайн Казино Pin Up, Игровые Автоматы, Регистрация
- 1xbet Application 1xbet Mobile ᐉ Download The 1xbet Apk Android & Iphone ᐉ Mobil 1xbet Com
- رابط تنزيل سكربت التفاحة “برنامج 1xbet” مجانا لتعويض الخسارة 2023 مُلهِمون