
हाथरस। हाथरस भगदड़ के बाद पहली बार सूरज पाल उर्फ भोले बाबा, जिन्हें नारायण साकार विश्व हरि के नाम से भी जाना जाता है, मीडिया के सामने आए। बाबा ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि भगवान हमें इस दर्द को सहने की शक्ति दे। उन्होंने जनता से सरकार और प्रशासन पर भरोसा रखने की अपील की और आश्वासन दिया कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
भोले बाबा ने कहा कि उन्होंने अपने वकील एपी सिंह के माध्यम से समिति के सदस्यों से अनुरोध किया है कि वे शोक संतप्त परिवारों और घायलों के साथ खड़े रहें और जीवन भर उनकी मदद करें। बाबा ने भगदड़ को साजिश करार दिया और पीड़ित परिवारों के साथ खड़े रहने की बात कही।
#WATCH | Hathras Stampede Accident | Mainpuri, UP: In a video statement, Surajpal also known as 'Bhole Baba' says, "… I am deeply saddened after the incident of July 2. May God give us the strength to bear this pain. Please keep faith in the government and the administration. I… pic.twitter.com/7HSrK2WNEM
— ANI (@ANI) July 6, 2024
हाथरस भगदड़ का मुख्य आरोपी मधुकर गिरफ्तार
इससे पहले, हाथरस में सत्संग के दौरान भगदड़ से हुई 121 मौतों के मामले में फरार मुख्य आरोपी देवप्रकाश मधुकर ने दिल्ली में आत्मसमर्पण कर दिया। सुप्रीम कोर्ट के वकील एपी सिंह ने बताया कि मधुकर को यूपी पुलिस के विशेष जांच दल को सौंप दिया गया है।
हाथरस पुलिस ने मधुकर की तलाश यूपी, राजस्थान और हरियाणा में कर रही थी। सरेंडर के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में दर्ज प्राथमिकी में मुख्य सेवादार मधुकर इकलौता नामजद आरोपी है और उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। वकील एपी सिंह ने बताया कि मधुकर दिल्ली में इलाज करा रहा था और वह जांच में मदद करना चाहते हैं। सत्संग के लिए मधुकर ने ही प्रशासन से मंजूरी ली थी और कार्यक्रम का मुख्य आयोजनकर्ता भी वही था।
हाथरस के पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल ने बताया कि मधुकर की गिरफ्तारी दिल्ली में हुई है और यह गिरफ्तारी राह चलते हुई है, अस्पताल से कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है।
यह भी पढ़ें:
- Join the best adult sex dating sites and get prepared to have fun
- Take the initial step towards your ideal threesome: connect to females seeking couples
- Какие бонусы у Пинко казино предлагает приложение?
- Какие бонусы у Пинко казино предлагает приложение?
- Marathonbet, Онлайн Ставки на Спорт, Тотализатор пиппардом Самыми Высокими Коэффициентами
- Flirtymilfs Review UPDATED 2023 |