पहली बार हो रहे कोलंबो प्रक्रिया 2024 का अध्यक्ष बनेगा भारत

रिया शाह
Source:- ANI
पहली बार कोलंबो प्रक्रिया में 2024 में स्थापित हुई है
Source:- X/IndiaUn geneva / मुक्तेश परदेसी के पहली बार भारत के अध्यक्ष के तौर पर कोलंबो प्रक्रिया में चुने गए।

पहली बार हो रहे कोलंबो भीम का अध्यक्ष बनेगा भारतजेनेवा :- भारत पहली बार कोलंबो प्रक्रिया के स्थाई प्रतिनिधि स्तर की बैठक में पहली बार भाग ले रहा है। यह बैठक अंतरराष्ट्रीय प्रवासी संगठन के मुख्यालय में हो रहा है। इस संगठन का मुख्यालय जेनेवा में स्थित है, जो कि स्विट्जरलैंड की राजधानी है। गुरुवार को इस बैठक में मुक्तेश परदेसी शामिल हुए थे।

आपको बता दें कि मुक्तेश विदेश मंत्रालय के कंस्युलर, पासपोर्ट, वीजा और प्रवासी भारतीय संबंधों के सचिव हैं। उन्होंने इस बैठक को होने वाले ऑफिस अध्यक्ष के रूप में विशेष तौर पर प्रस्तुत किया । कोलंबो प्रक्रिया इसी साल के मई में स्थापित हुई है। ऐसे में भारत को इसका अध्यक्ष माना जा रहा है।

कोलंबो प्रक्रिया में शामिल किया मुख्य बिंदु

विदेश मंत्रालय की प्रेस विज्ञप्ति में कहां गया कि भारत ने अगले 2 साल तक बने कार्य योजनाओं के मुख्य उद्देश्यों की पूर्ति को ध्यान में रखा है। इसके साथ-साथ हम कोलंबो प्रक्रिया को मजबूत करने के लिए और भी नई योजनाएं लाने को तैयार हैं। इसमें यह भी लिखा है कि हम निम्नलिखित बिंदुओं पर ध्यान देंगे:-

  • सबसे पहला बिंदु है कि भारत 2024 से 26 तक होने वाले कोलंबो प्रक्रिया में आर्थिक सामंजस्य को देखेगी।
  • इसके विस्तार को बढ़ाने के लिए नए राज्यों और नए देश को शामिल करेगी।
  • जहां तक हो सके हम तकनीकी के मेल पर भी ध्यान देंगे इस बैठक की अध्यक्षता के लिए हम एक निश्चित प्रक्रिया को लागू करेंगे।
  • वैश्विक स्तर पर प्रवासियों की सुरक्षा के लिए हम क्षेत्रीय स्तर तक इसे संचालित करेंगे।
  • बातचीत को बढ़ावा देने के लिए अबू धाबी डायलॉग और दूसरे भी क्षेत्रीय प्रक्रिया को अपनाएंगे।
  • Read more:- LAC पर दुर्घटना में 1 JCO समेत चार जवानों की मौत

देशों के बीच में बढ़ेगा मैत्रीपूर्ण संबंध

उन्होंने भारत द्वारा कोलंबो प्रक्रिया के उद्देश्यों को बढ़ाने के लिए आश्वासन दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने यह भी कहा कि जल्द ही इस बैठक के सदस्य देशों के बीच करीबी संबंध बनते हुए दिखेंगे। ऐसा हो सकता है कि इसके सदस्य जल्द ही साथ काम भी करेंगे। इसके साथ-साथ भारत ने अगले दो सालों की कार्य योजनाओं की रूपरेखा को भी प्रस्तुत किया।

एक्स पर पोस्ट की जानकारी देते हुए लिखा गया कि भारतीय नेतृत्व में सुरक्षा कानून और प्रवास सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भारत को पहला अध्यक्ष बनने की बधाई देते हुए उन्होंने लिखा कि हम संयुक्त राष्ट्र प्रवास के सचिव.और इस प्रक्रिया के सभी सदस्य देशों को धन्यवाद करते हैं।

कोलंबो प्रक्रिया एक क्षेत्रीय स्तर पर होने वाले होने वाली प्रक्रिया है। इस प्रक्रिया में एशिया महाद्वीप के 12 सदस्य देश शामिल है ।इन देशों का उद्देश्य है कि यह प्राथमिक तौर पर प्रवासी मजदूरों पर ध्यान दें। सूत्रों के अनुसार यह प्रक्रिया प्रवासी मजदूरों को उन्हें काम दिलाने में मदद करेगी। भारतीय प्रवासी संगठन ने इस कोलंबो भीम की मेजबानी की है। भारत देश के कई नागरिक दूसरे देशों में जाकर काम करते हैं। खास करके अरब जैसे देशों में भारतीय प्रवासियों की संख्या अधिक है ऐसे में संगठन द्वारा यह बैठक बहुत ही लाभदायक साबित होगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version