Ad image

पीएम मोदी ने लाल किले से बताया देश का भविष्य: 2047 के लिए देशवासियों ने दिए अनगिनत सुझाव

News Desk
3 Min Read
पीएम मोदी ने लाल किले से बताया देश का भविष्य: 2047 के लिए देशवासियों ने दिए अनगिनत सुझाव

भारत आज अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 11वीं बार लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराया और देश को संबोधित किया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए देशभर से मिले सुझावों को साझा किया। उन्होंने बताया कि कैसे विभिन्न वर्गों के लोगों ने अपने विचारों और सपनों को व्यक्त किया है, जो भारत के भविष्य को आकार देने में मदद करेंगे।

पीएम मोदी ने कहा, “2047 केवल एक तारीख नहीं है, बल्कि इसके पीछे हमारे देश की मेहनत, सपने और आकांक्षाएं छिपी हैं। हर व्यक्ति, चाहे वह युवा हो या बुजुर्ग, गांव का हो या शहर का, किसान हो या आदिवासी, सभी ने अपने-अपने सुझाव दिए हैं। यह हर देशवासी का सपना है जो 2047 में भारत को एक विकसित राष्ट्र के रूप में देखना चाहता है।”

प्रधानमंत्री ने उन सुझावों की पूरी सूची भी पढ़कर सुनाई, जिसमें कुछ प्रमुख बातें शामिल थीं:

  • भारत को दुनिया का स्किल कैपिटल बनाना
  • भारत को ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब बनाना
  • भारतीय विश्वविद्यालयों को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाना
  • भारत के मीडिया को वैश्विक मानकों पर खरा उतारना
  • भारत के स्किल्ड युवाओं को विश्व की पहली पसंद बनाना
  • जीवन के हर क्षेत्र में आत्मनिर्भरता हासिल करना
  • भारतीय किसानों की समृद्धि के लिए सुपरफूड को दुनिया के हर डाइनिंग टेबल तक पहुंचाना
  • देश में कई ग्रीन फील्ड सिटी का निर्माण और शासन-प्रशासन में क्षमता निर्माण करना
  • न्याय प्रणाली में सुधार करना और न्याय में हो रही देरी को दूर करना
  • बढ़ती प्राकृतिक आपदाओं के बीच शासन-प्रशासन को मजबूत करना
  • अंतरिक्ष में भारत का अपना स्पेस स्टेशन बनाना
  • भारत की पारंपरिक औषधियों को वैश्विक वेलनेस हब के रूप में विकसित करना
  • भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाना

पीएम मोदी ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के इस वर्ष की थीम “विकसित भारत @2047” है, और इसी संदर्भ में उन्होंने देशवासियों से मिले इन सुझावों को साझा किया। इस वर्ष के स्वतंत्रता दिवस समारोह में 11 श्रेणियों के तहत 18,000 मेहमानों को आमंत्रित किया गया था, जिनमें से 6,000 विशेष मेहमान महिलाएं, किसान, युवा और गरीब वर्ग से थे। ध्वजारोहण से पहले पीएम मोदी ने राजघाट पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी उनके साथ उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें:

Share This Article
Follow:
Welcome to The News Break! हम दुनिया भर से नवीनतम सुर्खियों, ब्रेकिंग न्यूज और गहन विश्लेषण के लिए आपके जाने-माने स्रोत हैं। हमारा मिशन आपको सबसे महत्वपूर्ण कहानियों से अवगत, संलग्न और जुड़े रखना है।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version