
नई दिल्ली। अग्निवीर योजना को लेकर विपक्षी दलों की आलोचना जारी है। हाल ही में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि शहीद अग्निवीर अजय सिंह के परिवार को कोई मुआवजा नहीं मिला है और सरकार अग्निवीर योजना को लेकर गलतबयानी कर रही है। इस पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी को जवाब दिया और सेना ने भी उनके आरोपों का खंडन किया। अब भारत के पूर्व वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया ने विपक्षी दलों को सलाह दी है।
शहीद के परिवार को मिलेगा 1.65 करोड़ रुपये
पूर्व वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया ने कहा कि अजय सिंह के परिवार को 98 लाख रुपये दिए जा चुके हैं और पुलिस वेरिफिकेशन के बाद 67 लाख रुपये और दिए जाएंगे। फाइनल पेमेंट के लिए पुलिस वेरिफिकेशन जरूरी होता है, जिसे जल्द ही पूरा किया जाएगा। कुल मिलाकर शहीद अजय सिंह के परिवार को 1.65 करोड़ रुपये मिलेंगे।
READ MORE: हाथरस हादसा: पीड़ितों के घर पहुंचे राहुल गांधी, दिल खोलकर मुआवजा देने की अपील
सेना को राजनीति से दूर रखें
आरकेएस भदौरिया ने स्पष्ट किया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बयान को गलत बताना अनुचित है। उन्होंने कहा कि पूरे देश की सहानुभूति शहीद के परिवार के साथ है और सेना को राजनीति में नहीं घसीटना चाहिए। अग्निवीर योजना पर गहन विचार-विमर्श के बाद इसे लागू किया गया है। किसी को शक नहीं होना चाहिए कि अग्निवीर से तैयार सैनिक किसी भी तरह से रेगुलर सैनिक से कम होंगे।
अग्निवीर हमारे रेगुलर सैनिक
आरकेएस भदौरिया ने कहा कि अग्निवीर से तैयार सैनिकों की क्षमता रेगुलर सैनिकों के बराबर होगी। अग्निवीर योजना में शामिल होने वाले युवाओं को गुमराह नहीं होना चाहिए। देश की सेनाएं अग्निवीर को अपना हिस्सा मानती हैं और उन्हें पूरी निष्ठा से प्रशिक्षण देकर तैयार किया जाता है। अग्निवीर किसी भी तरह से रेगुलर सैनिक से कम नहीं होते।
यह भी पढ़ें:
- Pin Up Casino Пин Ап Официальный Сайт Онлайн Казино Pin Up, Игровые Автоматы, Регистрация
- 1xbet Application 1xbet Mobile ᐉ Download The 1xbet Apk Android & Iphone ᐉ Mobil 1xbet Com
- رابط تنزيل سكربت التفاحة “برنامج 1xbet” مجانا لتعويض الخسارة 2023 مُلهِمون
- Free Gambling games One to Shell out Real cash No Deposit
- Free Gambling games One to Shell out Real cash No Deposit
- Mostbet Türkiye: En İyi Casino Ve Spor Bahisleri Platformu