
नई दिल्ली। पैरालंपिक 2024 में भारतीय दल अपने अब तक के सबसे बड़े और मजबूत प्रतिनिधित्व के साथ फ्रांस की राजधानी पेरिस में ऐतिहासिक अभियान की शुरुआत कर रहा है। भारतीय एथलीट्स आज से बैडमिंटन, तीरंदाजी और टेबल टेनिस जैसे खेलों में अपनी चुनौती पेश करेंगे। 16 वर्षीय शीतल देवी, जिन्होंने पिछले साल हांगझोऊ एशियाई पैरा खेलों में दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीता था, महिला व्यक्तिगत कंपाउंड ओपन रैंकिंग दौर में अपने हमवतन सरिता के साथ प्रतिस्पर्धा करेंगी।
पुरुषों की कंपाउंड तीरंदाजी में राकेश कुमार, जो टोक्यो पैरालंपिक में पदक से चूक गए थे, इस बार पेरिस में अपना पहला पदक जीतने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इसके अलावा, हरविंदर सिंह पुरुष रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा में, श्याम सुंदर स्वामी पुरुष कंपाउंड व्यक्तिगत स्पर्धा में, और पूजा महिला रिकर्व ओपन व्यक्तिगत स्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
पैरा बैडमिंटन में भी भारतीय एथलीट्स का एक बड़ा दल एक्शन में रहेगा। सुकांत कदम, मनोज सरकार, सुहास एलवाई, मानसी जोशी, तरुण ढिल्लों, नितेश कुमार, थुलासीमति मुरुगेशन, मनीष रामदास और पलक कोहली आज अपने-अपने ग्रुप चरण के मैच खेलेंगे। वहीं, पैरा-ताइक्वांडो में भारत की मुख्य उम्मीद अरुणा तंवर महिलाओं के K44-47 किग्रा वर्ग में तुर्की की नूरसिहान एकिंसी के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेंगी। अगर अरुणा अपना पहला मुकाबला जीत जाती हैं, तो वे क्वार्टर फाइनल में पहुंच जाएंगी।
आज के भारतीय खिलाड़ियों का पूरा कार्यक्रम
- पैरा बैडमिंटन:
- मिक्स्ड डबल्स SL3-SU5 (ग्रुप स्टेज): नितेश कुमार/मुरुगेसन तुलसीमती बनाम सुहास एलवाई/पलक कोहली (दोपहर 12 बजे)
- मिक्स्ड डबल्स SH6 (ग्रुप स्टेज): शिवराजम सोलैमलाई/निथ्या श्री सुमति (दोपहर 12:40 बजे)
- महिला एकल SL3 (ग्रुप स्टेज): मनदीप कौर और मानसी जोशी (दोपहर 2 बजे से)
- पुरुष एकल SL4 (ग्रुप स्टेज): सुकांत कदम (दोपहर 2:40 बजे), सुहास एलवाई और तरुण (दोपहर 3:20 बजे)
- पुरुष एकल SL3 (ग्रुप प्ले): नितेश कुमार बनाम मनोज सरकार (शाम 4 बजे से)
- पैरा साइकिलिंग:
- ज्योति गडेरिया – महिला C1-3 3000 मीटर व्यक्तिगत परस्यूट क्वालीफाइंग (शाम 4:25 बजे से)
- पैरा तीरंदाजी:
- हरविंदर सिंह – पुरुषों की व्यक्तिगत रिकर्व ओपन (रैंकिंग राउंड) (शाम 4:30 बजे से)
- सरिता, शीतल देवी – महिला व्यक्तिगत कंपाउंड ओपन (रैंकिंग राउंड) (शाम 4:30 बजे से)
- पैरा ताइक्वांडो:
- अरुणा – महिला K44 – 47 किग्रा (रात 8:30 बजे से)
- पैरा बैडमिंटन:
- पलक कोहली – महिला एकल SL4 (ग्रुप प्ले) (शाम 4:40 बजे से)
- मुरुगेसन थुलासिमाथी – महिला एकल SU5 (ग्रुप प्ले) (शाम 5:20 बजे से)
- शिवराजम सोलाईमलाई – पुरुष एकल SH6 (ग्रुप प्ले) (शाम 7:30 बजे से)
- मनीषा रामदास, निथ्या श्री सुमति, कृष्णा नगर (शाम 7:30 बजे से)
- नितेश कुमार/मुरुगेसन थुलासिमाथी और सुहास एलवाई/पलक कोहली – मिक्स्ड डबल्स SL3-SU5 (ग्रुप प्ले) (रात 10:10 बजे से)
- पैरा तीरंदाजी (रात 8:30 से आगे):
- श्याम सुंदर स्वामी, राकेश कुमार, पूजा, शीतल देवी-राकेश कुमार, सरिता-श्याम सुंदर स्वामी – मिश्रित टीम कंपाउंड ओपन (रैंकिंग राउंड)
- हरविंदर सिंह-पूजा – मिक्स्ड टीम रिकर्व ओपन (रात 8:30 बजे से)
यह भी पढ़ें:
- Mostbet Big Bass Bonanza
- Perde Arkası: Pinco Casino Etkinlik Planlaması
- “Sobre İyi Bahis Empieza Online Casino Platformu
- Pin Up Casino Пин Ап Официальный Сайт Онлайн Казино Pin Up, Игровые Автоматы, Регистрация
- 1xbet Application 1xbet Mobile ᐉ Download The 1xbet Apk Android & Iphone ᐉ Mobil 1xbet Com
- رابط تنزيل سكربت التفاحة “برنامج 1xbet” مجانا لتعويض الخسارة 2023 مُلهِمون