Ad image

बिहार विधानसभा में नीतीश कुमार का विवादित बयान: “महिला हो, कुछ नहीं जानती”

News Desk
1 Min Read
बिहार विधानसभा में नीतीश कुमार का विवादित बयान

नई दिल्ली। बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू प्रमुख नीतीश कुमार ने हाल ही में बिहार विधानसभा में महिलाओं के प्रति विवादित टिप्पणी की। इस दौरान उन्होंने राजद की महिला विधायक रेखा देवी को “महिला हो, कुछ नहीं जानती” कहकर चुप रहने के लिए कहा। नीतीश कुमार का यह बयान तब आया जब वह आरजेडी पर 2005 के बाद महिलाओं को आगे न बढ़ाने का आरोप लगा रहे थे। रेखा देवी ने इस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए इसे अनुचित बताया है।

ललन सिंह का विवादित बयान

जदयू नेता और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने भी पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी पर विवादास्पद टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि राबड़ी देवी बजट जैसी जटिल चीजों को नहीं समझतीं, उन्हें सिर्फ दस्तखत करना आता है। ललन सिंह के इस बयान ने भी काफी विवाद पैदा किया है।

यह भी पढ़ें;

Share This Article
Follow:
Welcome to The News Break! हम दुनिया भर से नवीनतम सुर्खियों, ब्रेकिंग न्यूज और गहन विश्लेषण के लिए आपके जाने-माने स्रोत हैं। हमारा मिशन आपको सबसे महत्वपूर्ण कहानियों से अवगत, संलग्न और जुड़े रखना है।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version