
मुंबई। भारतीय टीम बुधवार को बारबाडोस से विशेष चार्टर्ड फ्लाइट के जरिए रवाना हो गई और गुरुवार सुबह 6 बजे नई दिल्ली में लैंड करेगी। टीम पिछले तीन दिनों से चक्रवाती तूफान बेरिल के कारण बारबाडोस में फंसी हुई थी। तूफान के चलते एयरपोर्ट बंद था, लेकिन बुधवार को इसे खोला गया और टीम को निकलने का मौका मिला। दैनिक जागरण के खेल संपादक अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि भारतीय टीम बुधवार सुबह 9 बजे ब्रिजटाउन से रवाना हुई है और गुरुवार सुबह 6 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। यह समय सीमित था क्योंकि एक और तूफान की संभावना जताई जा रही है।
भारतीय टीम ने 11 साल बाद खत्म किया सूखा
रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने 11 साल के आईसीसी खिताबी सूखे को समाप्त कर दिया। टीम इंडिया ने 17 साल बाद दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता। टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 7 रन से हराया। रोहित शर्मा भारत को विश्व कप खिताब दिलाने वाले तीसरे कप्तान बने।
The special flight carrying the Indian team will land in Delhi Thursday 6am.
— Abhishek Tripathi / अभिषेक त्रिपाठी (@abhishereporter) July 3, 2024
तीन दिग्गजों का संन्यास
टी20 वर्ल्ड कप 2024 के चैंपियन बनने के बाद तीन दिग्गज खिलाड़ियों ने टी20 अंतरराष्ट्रीय प्रारूप से संन्यास की घोषणा की। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा, स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने फटाफट क्रिकेट को अलविदा कहा। भारतीय टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ की भी खिताब के साथ विदाई हुई।
एयर इंडिया का बोइंग 777 बारबाडोस में लैंड कर चुका है। यहां काम करने वाली कर्मचारी ने कहा कि मैंने पहली बार यहां पर इतना बड़ा विमान लैंड करते देखा है। इसी से भारतीय टीम भारत रवाना होगी। pic.twitter.com/01wfMFJoUA
— Abhishek Tripathi / अभिषेक त्रिपाठी (@abhishereporter) July 3, 2024
भारत में जोरदार तैयारी
भारतीय टीम के स्वागत के लिए देश में जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। उम्मीद है कि भारतीय टीम पहले प्रधानमंत्री से मुलाकात करेगी और फिर मुंबई रवाना होगी। मुंबई में भारतीय टीम ट्रॉफी के साथ एक ओपन बस परेड करेगी, जहां वे अपने फैंस के साथ खिताब जीतने का जश्न मनाएंगे। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर पर्यटन विभाग ने भी भारतीय टीम को आमंत्रण भेजा है। लंबे समय के बाद विश्व कप खिताब जीतने की खुशी में देशभर में जोरदार जश्न की तैयारी हो रही है।
यह भी पढ़ें:
- “تحميل سكربت الطياره 1xbet Crash Apk مهكر اخر اصدار
- Verde Online Casino Aplikacja: Instalacja, Działanie Na Ios I Actually Android
- Casino Türkiye: Bedava Çevrimdışı Oyunlar Nerede Bulunur?
- En İyi Türkiye Online Casinolar 2025-top Çevrimiçi On Line Casino Rehberi
- Mostbet Bayerischer Rundfunk: Cassino Online E Empresa De Apostas No Brasil
- A Melhor Plataforma De Apostas E Casino Online