Ad image

मनु भाकर और सरबजोत की ऐतिहासिक जीत पर झूम उठे सितारे, सोशल मीडिया पर दी बधाईयां

News Desk
2 Min Read
मनु भाकर और सरबजोत की ऐतिहासिक जीत पर झूम उठे सितारे, सोशल मीडिया पर दी बधाईयां

मुंबई। 22 वर्षीय युवा शूटर मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक 2024 में दो पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। मनु ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था और इसके बाद 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में सरबजोत सिंह के साथ एक और कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया। उनकी इस अद्वितीय उपलब्धि के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है।

बॉलीवुड सितारे भी इस खुशी में शामिल हुए। मशहूर फिल्म अभिनेता अनिल कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भारतीय ओलंपिक संघ की पोस्ट को साझा करते हुए लिखा, “भारत की एक और जीत। बधाई।” वहीं, अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “चक दे,” और अपनी खुशी जाहिर की। भूमि जल्द ही “दलदल” नामक वेब सीरीज में नजर आने वाली हैं, जिसे लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी मनु भाकर और सरबजोत सिंह को उनकी इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “मिश्रित टीम 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में भारत के लिए कांस्य पदक जीतने के लिए मनु भाकर और सरबजोत सिंह को बधाई। मनु भाकर ने इतिहास रच दिया है, वह एक ही ओलंपिक खेलों में दो पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला निशानेबाज बन गई हैं। उन्होंने हमें बहुत गौरवान्वित किया है। मैं उन्हें और सरबजोत सिंह को भविष्य में और भी कई उपलब्धियों की कामना करती हूं।”

यह भी पढ़ें:

Share This Article
Follow:
Welcome to The News Break! हम दुनिया भर से नवीनतम सुर्खियों, ब्रेकिंग न्यूज और गहन विश्लेषण के लिए आपके जाने-माने स्रोत हैं। हमारा मिशन आपको सबसे महत्वपूर्ण कहानियों से अवगत, संलग्न और जुड़े रखना है।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version