
मल्टीविटामिन्स को स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। लेकिन इन्हें लेने से पहले कुछ महत्वपूर्ण बातों को जानना जरूरी है ताकि ये आपकी सेहत को नुकसान न पहुंचाएं।
मल्टीविटामिन्स की दुनिया: सभी एक जैसे नहीं होते
बहुत से लोग अपने शरीर को फिट रखने के लिए मल्टीविटामिन्स का सहारा लेते हैं। इम्यूनिटी बढ़ाने, बालों की ग्रोथ और दिल की सेहत के लिए हम अक्सर बाजार में मिलने वाले मल्टीविटामिन्स का सेवन शुरू कर देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सभी मल्टीविटामिन्स एक जैसे नहीं होते?
मल्टीविटामिन्स अपने न्यूट्रिएंट नंबर, मात्रा, क्वालिटी और कंपोजिशन के अनुसार एक-दूसरे से अलग हो सकते हैं। कुछ मल्टीविटामिन्स की हाई डोज होती है, जिसे लेने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है। इसलिए, फूड लेबल की तरह ही मल्टीविटामिन्स खरीदने से पहले भी उसके लेबल को ध्यान से पढ़ना चाहिए। लेबल पर RDA (Recommended Dietary Allowance) चेक करना भी महत्वपूर्ण है।
क्या मल्टीविटामिन्स का सेवन सुरक्षित है?
आजकल खराब खानपान के कारण विटामिन डी, कैल्शियम, आयरन और जिंक जैसे पोषक तत्वों की कमी एक आम समस्या बन गई है। इन पोषक तत्वों की कमी को दूर करने के लिए ज्यादातर लोग सप्लीमेंट्स का सहारा लेते हैं। अगर मल्टीविटामिन्स अच्छी क्वालिटी और सही मात्रा में लिए जाएं, तो ये शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं और पोषक तत्वों की कमी को दूर करते हैं। लेकिन डॉक्टर की सलाह पर ही इनका सेवन करें।

क्या मल्टीविटामिन्स से पोषण की कमी पूरी हो सकती है?
मल्टीविटामिन्स के जरिए आप पोषक तत्वों की कमी को दूर कर सकते हैं, लेकिन यह ध्यान रखना जरूरी है कि एक स्वस्थ जीवनशैली बनाए रखने के लिए केवल सप्लीमेंट्स ही काफी नहीं हैं। हेल्दी डाइट, नियमित व्यायाम, पर्याप्त हाइड्रेशन और अच्छी नींद भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं। यदि आप सिर्फ सप्लीमेंट्स का सेवन कर रहे हैं और बाकी स्वास्थ्यकारी आदतों को नजरअंदाज कर रहे हैं, तो मल्टीविटामिन्स भी आपके शरीर को पूरी तरह स्वस्थ नहीं रख पाएंगे।
मल्टीविटामिन्स में नॉन वेज इंग्रेडिएंट्स होते हैं?
बाजार में वेज और नॉन वेज दोनों प्रकार के इंग्रेडिएंट्स वाले मल्टीविटामिन्स मिलते हैं। कई लोग ग्लूटेन से परहेज करते हैं, तो सप्लीमेंट के लेबल को चेक करें और जिस प्रोडक्ट पर ग्लूटेन फ्री लिखा हो, वह अपने लिए चुन सकते हैं।
Read More: UGC NET EXAM: जून सत्र के लिए एडमिट कार्ड जारी, तुरंत करें डाउनलोड; जानें परीक्षा का समय भी
क्या रोज मल्टीविटामिन सप्लीमेंट्स ले सकते हैं?
मल्टीविटामिन्स का सेवन रोज किया जा सकता है। अगर आप थायराइड, डायबिटीज या अन्य किसी बीमारी की दवा लेते हैं, तो मल्टीविटामिन्स खाने का समय डॉक्टर की सलाह पर लें। ज्यादातर मल्टीविटामिन्स को सुबह के वक्त खाना फायदेमंद होता है। कुछ महीनों के गैप पर मल्टीविटामिन्स को रोजाना खाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें:
- Сравнение Программ Лояльности в Онлайн Казино: Что Предлагают Различные Платформы?
- FlirtyMature Assessment CHANGED 2023 |
- A Melhor Plataforma De Apostas E Casino Online
- La Migliore Di Casinò On-line E Scommesse Sportive”
- Mostbet Início Da Sua Etapa De Apostas Agora! 4o Mini
- Meet and fuck gay – find your perfect match now