
मुंबई। आखिरकार वो दिन आ ही गया जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। मिर्जापुर 3 का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है और इसे देखकर आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। इस बार भी मिर्जापुर की कुर्सी के लिए खतरनाक लड़ाई देखने को मिलेगी। अमेज़न ओरिजिनल की इस क्राइम-थ्रिलर वेब सीरीज ने एक बार फिर से दर्शकों के दिलों में हलचल मचा दी है।
गद्दी की लड़ाई
उत्तर प्रदेश के कुख्यात ड्रग माफिया अखंडानंद त्रिपाठी, जिन्हें कालीन भैया के नाम से जाना जाता है, उनकी कहानी इस सीरीज के तीसरे सीज़न में और भी रोमांचक मोड़ लेने वाली है। 2018 में जब यह सीरीज पहली बार रिलीज हुई थी, तब इसने पूरे देश में धूम मचा दी थी। अब, तीसरे सीजन का ट्रेलर भी सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है।
ट्रेलर की झलकियां
इस बार ट्रेलर में गुड्डू भैया, यानि अली फजल, साम, दाम, दंड, भेद के साथ कुर्सी के लिए लड़ाई करते नजर आ रहे हैं। उनके इस खूंखार अवतार को देखकर फैंस उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं। दूसरी ओर, पंकज त्रिपाठी के आखिरी कुछ सेकंड्स में दिखने वाले दृश्य ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया है। ट्रेलर में उनके जबरदस्त डायलॉग्स और एक्शन सीन ने दर्शकों को और भी उत्साहित कर दिया है।
दशहत भरे डायलॉग्स और दमदार किरदार
ट्रेलर में दिखाए गए डायलॉग्स इस बार और भी ज्यादा प्रभावशाली हैं। ईशा तलवार और अंजुम शर्मा के किरदार भी इस बार अधिक दमदार नजर आ रहे हैं। अखंडानंद त्रिपाठी का जबरदस्त एक्शन और उनका भौकाल देखकर हर कोई हैरान रह गया है। दस एपिसोड की यह सीरीज़ 5 जुलाई, 2024 से भारत में प्राइम वीडियो और दुनिया भर के 240 देशों और क्षेत्रों में रिलीज होगी।
कैसे मिला मिर्जापुर का ये मुकाम
‘मिर्जापुर’ की इस मच अवेटेड फ्रैंचाइज़ी ने दर्शकों को सत्ता, महत्वाकांक्षा, राजनीति, विश्वासघात, छल और पारिवारिक समस्याओं को बहुत ही प्रभावशाली तरीके से पेश किया है। इस सीरीज़ ने पहले ही दिन से अपने फैंस का दिल जीत लिया था और अब तीसरे सीज़न के साथ यह उम्मीदें और भी बढ़ा रही है।
मिर्जापुर 3 की दमदार कास्ट
एक्सेल मीडिया एंड एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित और गुरमीत सिंह और आनंद अय्यर द्वारा निर्देशित इस सीरीज में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, श्वेता त्रिपाठी शर्मा, रसिका दुगल, विजय वर्मा, ईशा तलवार, अंजुम शर्मा, प्रियांशु पेन्युली, हर्षिता शेखर गौड़, राजेश तैलंग, शीबा चड्ढा, मेघना मलिक और मनु ऋषि चड्ढा जैसे शानदार कलाकार नजर आने वाले हैं।
यह भी पढ़ें:
- Pin Up Casino Пин Ап Официальный Сайт Онлайн Казино Pin Up, Игровые Автоматы, Регистрация
- 1xbet Application 1xbet Mobile ᐉ Download The 1xbet Apk Android & Iphone ᐉ Mobil 1xbet Com
- رابط تنزيل سكربت التفاحة “برنامج 1xbet” مجانا لتعويض الخسارة 2023 مُلهِمون
- Free Gambling games One to Shell out Real cash No Deposit
- Free Gambling games One to Shell out Real cash No Deposit
- Mostbet Türkiye: En İyi Casino Ve Spor Bahisleri Platformu
.