
नई दिल्ली। भारत की राजधानी, नई दिल्ली में विश्व धरोहर समिति के 46वें सत्र का शुभारंभ हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस सत्र का उद्घाटन करते हुए ऐतिहासिक घोषणा की कि भारत यूनेस्को के विश्व धरोहर केंद्र के लिए 10 लाख डॉलर का योगदान देगा। यह पहली बार है जब भारत में विश्व धरोहर समिति की बैठक आयोजित की गई है। यह सत्र 21 जुलाई से 31 जुलाई तक भारत मंडपम में चलेगा, जिसमें 150 से अधिक देशों के 2000 से अधिक अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।
भारत का वैश्विक मंच पर बढ़ता कद
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने इस अवसर पर सभी अतिथियों का स्वागत किया। शेखावत ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बीते वर्ष जी-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन किया गया था, जिससे भारत की वैश्विक पहचान और बढ़ी है। इस सम्मेलन से विश्व का भारत के प्रति नजरिया बदला है। भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और ऐतिहासिक धरोहरों का संरक्षण और प्रचार-प्रसार इस आयोजन के मुख्य उद्देश्यों में से एक है।”
पीएम मोदी का आभार और विश्वास
पीएम मोदी ने यूनेस्को की महानिदेशक ऑद्रे अजोले का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “आज भारत गुरु पूर्णिमा का पवित्र पर्व मना रहा है और इस महत्वपूर्ण दिन पर विश्व धरोहर समिति के सत्र की शुरुआत हो रही है। यह आयोजन भारत की सफलता के नए कीर्तिमान गढ़ेगा। बीते वर्षों में हम भारत की 350 से अधिक प्राचीन धरोहरों को वापस लाए हैं, जिससे हमारे इतिहास के प्रति वैश्विक सम्मान बढ़ा है।”
भारत की अद्वितीय धरोहरें
प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली और केदारनाथ मंदिर के उदाहरण देकर बताया कि भारत की धरोहरें न केवल इतिहास का प्रतिनिधित्व करती हैं बल्कि विज्ञान और उन्नत इंजीनियरिंग का भी प्रमाण हैं। उन्होंने कहा, “भारत की विरासत केवल एक इतिहास नहीं है, बल्कि यह विज्ञान भी है। केदारनाथ मंदिर, जो आठवीं शताब्दी में बना था, आज भी अपनी उच्च इंजीनियरिंग के कारण अटल है।”
भारत का योगदान और भविष्य की योजनाएं
पीएम मोदी ने आगे कहा, “धरती हमारी मां है और हम उसकी संतान हैं। इसी विचार को लेकर भारत इंटरनेशनल सोलर अलायंस और मिशन लाइफ जैसे समाधान दे रहा है। हम यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज सेंटर के लिए 1 मिलियन डॉलर का योगदान देंगे।”
यह भी पढ़ें:
- Mostbet Big Bass Bonanza
- Perde Arkası: Pinco Casino Etkinlik Planlaması
- “Sobre İyi Bahis Empieza Online Casino Platformu
- Pin Up Casino Пин Ап Официальный Сайт Онлайн Казино Pin Up, Игровые Автоматы, Регистрация
- 1xbet Application 1xbet Mobile ᐉ Download The 1xbet Apk Android & Iphone ᐉ Mobil 1xbet Com
- رابط تنزيل سكربت التفاحة “برنامج 1xbet” مجانا لتعويض الخسارة 2023 مُلهِمون