
मुंबई। अंबानी परिवार के लिए आज का दिन बेहद खास है। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी ने राधिका मर्चेंट से शादी रचाई। मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में हुए इस भव्य विवाह समारोह में देश-विदेश की कई हस्तियों ने शिरकत की। अनंत और राधिका की जयमाला का वीडियो सोशल मीडिया पर पहले ही वायरल हो चुका है, और अब शादी की अन्य रस्में भी जल्द ही शुरू होने वाली हैं।
अनंत और राधिका की बारात में धूम
सोशल मीडिया पर अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों को बारात में नाचते-झूमते देखा जा सकता है। अनंत गोल्डन शेरवानी में और राधिका लाल लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रहे थे। वीडियो में अनंत और राधिका की खुशी साफ झलक रही है, और अंबानी परिवार के सभी सदस्य इस मौके पर बेहद खुश नजर आए।
READ MORE: अनंत-राधिका की शादी में शाहरुख खान ने नीता-मुकेश अंबानी संग जमकर किया डांस, वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर फैंस का रिएक्शन
वीडियो में राधिका को नाचते देख अनंत बहुत खुश हो गए और उन्हें पास खींचकर उनके गालों पर किस किया। इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे बेहद क्यूट और दिल जीतने वाला बताया है। कई यूजर्स ने रेड हार्ट इमोजी के साथ अपने प्यार का इज़हार किया है।
अनंत-राधिका की शादी का सफर
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई दिसंबर 2023 में हुई थी। इसके बाद से ही उनके प्री-वेडिंग फंक्शन्स शुरू हो गए थे। मार्च 2024 में जामनगर में हुई प्री-वेडिंग पार्टी के साथ शादी का जश्न शुरू हुआ, जिसमें दिलजीत दोसांझ, अरिजीत सिंह और पॉप आइकन रिहाना ने परफॉर्म किया। जुलाई में पारंपरिक विवाह-पूर्व अनुष्ठानों के साथ उत्सव जारी रहा। ऐसे ही एक समारोह ‘मामेरू-मौसुलु’ में राधिका के मामा ने उन्हें उपहार, कपड़े और गहने भेंट किए, जो उनके नए जीवन के अध्याय के लिए आशीर्वाद और शुभकामनाओं का प्रतीक था।
READ MORE: मंडप पर राधिका मर्चेंट का इमोशनल मोमेंट: पिता के गले लग रो पड़ीं राधिका, Video Viral
यह भी पढ़ें:
- Pin Up Casino Пин Ап Официальный Сайт Онлайн Казино Pin Up, Игровые Автоматы, Регистрация
- 1xbet Application 1xbet Mobile ᐉ Download The 1xbet Apk Android & Iphone ᐉ Mobil 1xbet Com
- رابط تنزيل سكربت التفاحة “برنامج 1xbet” مجانا لتعويض الخسارة 2023 مُلهِمون
- Free Gambling games One to Shell out Real cash No Deposit
- Free Gambling games One to Shell out Real cash No Deposit
- Mostbet Türkiye: En İyi Casino Ve Spor Bahisleri Platformu