
नई दिल्ली। राष्ट्रपति ने कहा कि सरकार का अगला बजट देश की जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण सुधारों को गति देगा। उन्होंने राज्यों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने के लिए प्रतिस्पर्धी-सहकारी संघवाद की भावना को भी प्रोत्साहित किया।
मुर्मू ने बताया कि भारत अब दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और पिछले दस वर्षों में, सामान्य काल न होने के बावजूद, औसतन 8 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। यह विकास दर वैश्विक महामारी और दुनिया के विभिन्न हिस्सों में संघर्षों के बावजूद हासिल की गई है, और यह पिछले दस वर्षों के सुधारों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि अकेले भारत वैश्विक विकास में 15 प्रतिशत का योगदान दे रहा है और उनकी सरकार भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के लिए काम कर रही है।
READ MORE: ओम बिरला फिर बने लोकसभा के स्पीकर, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने मिलकर किया सम्मान
आगामी बजट पर बुनियादी ढ़ाचें पर विशेष ध्यान
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने संबोधन में यह भी बताया कि उनकी सरकार आगामी बजट में रोजगार सृजन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे पर विशेष ध्यान देगी। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में सुधार और निवेश से देश की आर्थिक स्थिति को और मजबूती मिलेगी। इसके अलावा, छोटे और मध्यम उद्यमों को प्रोत्साहित करने के लिए भी विशेष प्रावधान किए जाएंगे, जिससे रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और देश की विकास दर में वृद्धि होगी।
यह भी पढ़ें: