
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ बुधवार को राजधानी स्थित हेडक्वार्टर में अपना 54 वां जन्मदिन मनाया। जन्मदिन के मौके पर राहुल गांधी के पोस्टर और बैनर को 10 जनपद आवास पर लगाया गया। इस आवास पर सोनिया गांधी रहती हैं। कांग्रेस पार्टी के हेडक्वार्टर में भी कुछ बैनर और होर्डिंग लगाए गए।
कांग्रेस अध्यक्ष सहित दूसरे नेताओं ने भी शुभकामनाएं
जन्मदिन के मौके पर तमिलनाडु राज्य के कांग्रेस अध्यक्ष के काली कंबल कामदेश्वर मंदिर में नजर आए। उन्होंने राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर चेन्नई स्थित इस मंदिर में प्रार्थना की। इसके साथ-साथ कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी उन्हें स्वस्थ एवं सुखी जीवन जीने की बधाइयां दी। इसके साथ-साथ कई अन्य नेताओं ने उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जन्मदिन की बधाइयां दी।
खड़गे ने सोशल मीडिया X पर @Rahul Gandhi को टैग करते हुए लिखा कि आपकी दृढ़ता ने ही भारत के संविधान को मूल्यों को बचाया है। आपने करोड़ों लोगों के लिए आवाज उठाई है। यह क्वालिटी आपको सबसे अलग बनाती है।
तमिलनाडु के सीएम ने दी बधाई
तमिलनाडु के सीएम एम.के. स्टालिन ने भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर लिखा कि आपको जन्मदिन की बधाइयां, प्यारे भाई! आपका हमारे देश के लोगों के प्रति समर्पण आपको महान ऊंचाइयों तक ले जाएगा।आपको एक और उन्नत एवं सफल साल की शुभकामना।
2004 में राहुल गांधी ने पहली बार रखा था राजनीति में कदम
आज ही के दिन राहुल गांधी का जन्म सन 1970 ईस्वी में हुआ था। 2004 में राहुल गांधी ने भारतीय राजनीति में आने का ऐलान किया था। राहुल गांधी अब तक पांचवीं बार लोकसभा के सदस्य रह चुके हैं। उन्होंने अपना पहला चुनाव अमेठी (उत्तर प्रदेश) से लड़ा था। उस सीट पर वह 3 लाख के भारी वोटों के अंतर से जीत चुके थे। यह वही गढ़ है जहां पर उनके पिता राजीव गांधी चुनाव लड़ते थे।
2022 को आरंभ किया भारत जोड़ो पैदल यात्रा
24 सितंबर 2007 को राहुल गांधी ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) के जनरल सेक्रेटरी चुने गए। 7 सितंबर 2022 को गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा शुरू की। इस ऐतिहासिक यात्रा को राहुल गांधी ने पैदल चलकर पूरा किया। 4080 किलोमीटर की यात्रा करते हुए 30 जनवरी 2023 को यात्रा को कश्मीर में खत्म किया। कश्मीर से कन्याकुमारी तक उन्होंने भारत की विविधता को नजदीक से देखा।
राहुल गांधी ने भारत न्याय जोड़ो यात्रा की शुरुआत
इसी यात्रा की तरह जनवरी 2024 में उन्होंने भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत की। यह यात्रा भारत के उत्तर-पूर्व के मणिपुर से शुरू होकर पश्चिमी घाट के मुंबई में खत्म हुई। इस 6700 किलोमीटर की लंबी यात्रा को उन्होंने 16 मार्च 2024 को खत्म किया। इस यात्रा का उद्देश्य था कि वह भारत के लोगों का ध्यान एक संपूर्ण सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय की ओर खींच सकें। यात्रा करने का फैसला उन्होंने तब लिया जब मणिपुर में हिंसा की आग जल रही थी।
2024 लोकसभा चुनाव में दो सीटों पर दर्ज की जीत
अभी हाल ही में हुए हैं लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी यूपी के रायबरेली और केरल के वायनाड से चुनाव लड़ा था और दोनों ही सीटों पर वह चुनाव जीत चुके थे खान की रायबरेली के लोकसभा सीट से उन्होंने संसद रहने का फैसला किय वायाना लोक सभा सीट को खाली रहने दिया।
Read more:- Shine city Fraud Case:- 1000 करोङ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग घोटाले में ईडी ने दर्ज की अभियोजन शिकायत
- Guide, Recensioner & Bonusar
- Mostbet Login Betting Organization And Online Gambling Establishment In Sri Lanka”
- Mostbet Brasil ⭐️cassino Online & Apostas Esportivas Web-site Oficial
- Il Gioco Crazy Time è Legale in Italia? Una Panoramica Completa
- Mostbet Brasil ⭐️cassino Online & Apostas Esportivas Web-site Oficial