
पटना। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने केंद्रीय मंत्री ललन सिंह पर कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने विधान परिषद् के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए ललन सिंह के बयान को महिलाओं का अपमान बताया और उनसे अपनी माता और पत्नी की शैक्षणिक योग्यता का प्रमाणपत्र मांगने की चुनौती दी। राबड़ी देवी ने कहा कि ललन सिंह ने यह कहकर कि वह बजट नहीं समझतीं, सिर्फ उनका ही नहीं बल्कि देश की सभी महिलाओं का अपमान किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस घटना पर माफी मांगने की भी मांग की, साथ ही ललन सिंह से भी देश की सभी महिलाओं से माफी मांगने को कहा।
राबड़ी देवी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी हमला बोला और आरोप लगाया कि उन्होंने बिहार और आंध्रप्रदेश को बजट में सिर्फ अपनी कुर्सी बचाने के लिए धन आवंटित किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि बजट 2024 में पूरे देश की अनदेखी की गई है। राबड़ी देवी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विशेष राज्य का दर्जा मांगा था, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें केवल एक पैकेज थमा दिया, जो कि असंतोषजनक है।
ललन सिंह के बयान का विवाद
यह विवाद तब शुरू हुआ जब केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने 24 जून को राबड़ी देवी पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि वह बजट पर प्रतिक्रिया दे रही हैं, जबकि उन्हें शायद बजट की समझ नहीं है। उन्होंने राबड़ी देवी के हस्ताक्षर की लंबाई पर भी टिप्पणी की थी, जो कि बिहार की राजनीति में विवाद का कारण बना।
यह भी पढ़ें:
- Pin Up Casino Пин Ап Официальный Сайт Онлайн Казино Pin Up, Игровые Автоматы, Регистрация
- 1xbet Application 1xbet Mobile ᐉ Download The 1xbet Apk Android & Iphone ᐉ Mobil 1xbet Com
- رابط تنزيل سكربت التفاحة “برنامج 1xbet” مجانا لتعويض الخسارة 2023 مُلهِمون
- Free Gambling games One to Shell out Real cash No Deposit
- Free Gambling games One to Shell out Real cash No Deposit
- Mostbet Türkiye: En İyi Casino Ve Spor Bahisleri Platformu