
नई दिल्ली। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को देर रात दिल्ली के AIIMS में भर्ती कराया गया। उनके परिवार के अनुसार, 96 वर्षीय आडवाणी को उम्र संबंधी समस्याओं के चलते अस्पताल में भर्ती किया गया है और उनकी हालत स्थिर है। आडवाणी को जरियाट्रिक डिपार्टमेंट के डॉक्टर की निगरानी में रखा गया है।
परिवार ने दी जानकारी
आडवाणी के परिवार ने बताया कि उनकी उम्र के चलते समय-समय पर चेकअप होते रहते हैं। कल रात उन्हें कुछ दिक्कत महसूस हुई, जिसके तुरंत बाद उन्हें AIIMS ले जाया गया। आडवाणी की बेटी प्रतिभा और बेटे जयंत लगातार उनके साथ हैं और उनके स्वास्थ्य पर नजर रखे हुए हैं।
Read more: आने वाले बजट में कई ऐतिहासिक कदम उठाएगी सरकार – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का एलान
जेपी नड्डा ने ली जानकारी
आज सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने एम्स के डायरेक्टर एम श्रीनिवास से फोन पर बात की और आडवाणी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। उन्होंने लालकृष्ण आडवाणी के बेटे जयंत और बेटी प्रतिभा से भी फोन पर बात की और उनका हालचाल जाना।
भारत रत्न से सम्मानित
इस साल 30 मार्च को लालकृष्ण आडवाणी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। इस मौके पर आडवाणी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया और इसे अपने आदर्शों और सिद्धांतों का सम्मान बताया। इससे पहले 2015 में उन्हें पद्म विभूषण से नवाजा गया था।
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में अनुपस्थित
22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आडवाणी को आमंत्रित किया गया था। हालांकि, ज्यादा ठंड होने के कारण वह इसमें शामिल नहीं हो सके। उनके परिवार ने बताया कि स्वास्थ्य कारणों से यह निर्णय लिया गया था।
बीजेपी के सह-संस्थापक
लालकृष्ण आडवाणी ने 1998 से 2004 तक देश के गृहमंत्री और 2002 से 2004 तक उपप्रधानमंत्री के रूप में सेवा की है। वे बीजेपी के सह-संस्थापकों में से एक हैं और 2009 के आम चुनाव के दौरान पार्टी के प्रधान मंत्री पद के उम्मीदवार भी थे।
यह भी पढ़ें:
- “تحميل سكربت الطياره 1xbet Crash Apk مهكر اخر اصدار
- Verde Online Casino Aplikacja: Instalacja, Działanie Na Ios I Actually Android
- En İyi Türkiye Online Casinolar 2025-top Çevrimiçi On Line Casino Rehberi
- Mostbet Bayerischer Rundfunk: Cassino Online E Empresa De Apostas No Brasil
- A Melhor Plataforma De Apostas E Casino Online
- Mostbet Bayerischer Rundfunk: Cassino Online E Empresa De Apostas No Brasil