
मुंबई। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंध गए। शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। खासकर, शाहरुख खान का नीता और मुकेश अंबानी के साथ डांस करते हुए वीडियो ने धूम मचा दी है। इस वीडियो में तीनों के डांस ने जश्न की खुशी को दोगुना कर दिया है, जिसे लोग बहुत पसंद कर रहे हैं।
शाहरुख खान ने नीता-मुकेश अंबानी संग किया डांस
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन और एमडी मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की बारात में स्टार्स ने खूब धूम मचाई। सोशल मीडिया पर अनंत और राधिका की शादी की तस्वीरें और वीडियो छाए हुए हैं। इनमें से एक वीडियो में शाहरुख खान को नीता अंबानी के साथ थिरकते हुए देखा जा सकता है। किंग खान और नीता-मुकेश अंबानी का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी शानदार केमिस्ट्री दिख रही है।
अनंत-राधिका की शादी में शाहरुख खान का जलवा
मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने बॉलीवुड सितारों की मौजूदगी में शादी की। वायरल वीडियो में नीता अंबानी और शाहरुख खान को एक साथ डांस करते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान नीता ने बड़े ही प्यार से शाहरुख को गले भी लगाया। वीडियो में शाहरुख खान को ‘पठान’ के सिग्नेचर स्टेप करते हुए भी देखा जा सकता है।
अनंत-राधिका की शादी का जश्न
नीता और मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी का जश्न 29 जून को उनके मुंबई स्थित आवास एंटीलिया में एक निजी पूजा समारोह के साथ शुरू हुआ। इसके बाद शादी से पहले की रस्में हुईं, जिनमें ‘मामेरू’ समारोह, संगीत, हल्दी और मेहंदी शामिल थीं।
यह भी पढ़ें:
- Mostbet Türkiye Güncel Giriş Adresi
- Baixar O Software Mostbet Para Android Os Apk E Ios Grátis
- Bonus Free Spin Casino Non Aams Con Bonus Giri Gratis
- Baixar O Software Mostbet Para Android Os Apk E Ios Grátis
- ImmunoCAP Tests: Die Zukunft der Allergieentdeckung
- Casino I Avsaknad Av Svensk Licens: Kvalitativa Casinon I Swe 2025